रांची, झारखण्ड | जनवरी | 17, 2020 :: रांची के राज रेजीडेंसी होटल में झारखंड फोटोग्राफी एसोसिएशन सेंट्रल की अहम बैठक हुई । इस बैठक में अध्यक्षता विकास कुमार ने किया । इस बैठक के दौरान झारखंड में होने वाले फोटो एंड वीडियो एक्सपो 2020 को सफल बनाने के लिए विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। इसी बैठक में ऑल इंडिया फोटोग्राफर फेडरेशन में धनबाद से बापी घोषाल को उपाध्यक्ष एवं जमशेदपुर से अभिमन्यु कुमार को उप – सचिव बनाए जाने पर सभी जिले से आए सदस्य ने बधाई दी।
इसी बैठक में जेपीए सेंट्रल शिवराम कुमार गुप्ता रांची जे पी एफ के अध्यक्ष को उपाध्यक्ष पद सौंपा गया ।
इस बैठक में रांची , जमशेदपुर , लोहरदगा , बोकारो , हजारीबाग , देवघर , गिरिडीह, धनबाद , गुमला के प्रतिनिधि सम्मिलित हुए।