Breaking News

संचार उपग्रह जीसैट-30 को जियोसिंक्रोनस ट्रांसफर ऑर्बिट (GTO) में सफलतापूर्वक प्रक्षेपण के लिए इसरो की टीम को बधाई : हेमन्त सोरेन

रांची, झारखण्ड | जनवरी | 17, 2020 ::  मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के द्वारा एक संचार उपग्रह जीसैट-30 को जियोसिंक्रोनस ट्रांसफर ऑर्बिट (GTO) में सफलतापूर्वक प्रक्षेपण के लिए इसरो के सभी वैज्ञानिकों को बधाई दी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे भारत की संचार लिंक प्रदान करने की क्षमता बढ़ेगी।

ज्ञात हो कि यह सैटेलाइट दक्षिण अमेरिका के उत्तरपूर्वी तट पर कौरो के एरियर प्रक्षेपण तट से छोड़ा गया। इसरो का यह साल 2020 का पहला मिशन है।

Leave a Reply