मंजूरा, बोकारो, झारखण्ड । दिसम्बर | 05, 2017 :: आज मध्य विद्यालय मंजूरा के प्रांगण में मंजूरा पंचायत के सभी शिक्षकों और अभिभावकों के बीच मासिक बैठक आयोजित की गई! इस बैठक की अध्यक्षता मंजूरा पंचायत के मुखिया सह छात्र नेता नरेश कुमार महतो ने की।अध्यक्षता करते हुए मुखिया नरेश कुमार महतो ने अभिभावको से बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए सजग होकर अपनी निगरानी में पढ़ाने को कहा ताकि स्कूल का समय समाप्त होने के उपरांत बच्चों के समय का सदुपयोग किया जा सके। बैठक में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए अभिभावकों ने सलाह दिया।

विदित हो कि यह बैठक मंजूरा पंचायत में प्रत्येक महीने में एक बार अभिभावको और शिक्षकों के बीच मंजूरा पंचायत के मुखिया नरेश कुमार महतो की पहल पर निजी विद्यालयों की तर्ज पर विगत दो महीनों से की जा रही है, जिसमें अभिभावक और शिक्षक शिक्षा व्यवस्था को लेकर समस्या और सलाह एक दूसरे के बीच रखते हैं। इस दरम्यान प्रधानाध्यापक संजय कुमार महतो, बेबी सीमा शिक्षक रुपेश कुमार गुप्ता, शिवनंदन महतो, केनीलाल महतो, खुर्शीद आलम, रफीक आलम, पंचायत स्वयंसेवक मिथिलेश कुमार महतो तथा ग्रामीण लाल किशोर महतो दासों महतो, वंशीधर महतो, धनेश्वर महली सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे!




![jharkhand :: we will go to people with the achievements of 14 years vs 1000 days : raghuvar das [ cm, jharkhand ]](https://www.lenseyenews.com/wp-content/uploads/2017/09/01-Raghuvar-Das-464x290.jpg)