राची, झारखण्ड | जुलाई 31, 2024 ::
माहेश्वरी महिला समिति रांची द्वारा भोले बाबा का प्रिय माह श्रावण महीने में सामूहिक रुद्राभिषेक का आयोजन 4 अगस्त रविवार स्थानीय माहेश्वरी भवन में किया जा रहा |
महिला समिति के सौजन्य से वर्षो से सामूहिक पार्थिव शिव रुद्राभिषेक का आयोजन किया जा रहा है | एकल परिवार या समय के अभाव से ऐसे कोई लोग होते जिन्हे अभिषेक करना तो होता है पर कर नहीं पाते, खास कर उनके लिए इस तरह का आयोजन करना महिला समिति का लक्ष्य है | अध्यक्ष भारती चितलांगिया, निवर्तमान अध्यक्ष विजयश्री साबू, उपाध्यक्ष अनीता साबू एवं वंदन मारू के अनुसार अभिषेक में सभी यजमान जोड़ों के लिए अलग अलग कच्ची मिट्टी से बनी शिव जी के साथ सम्पूर्ण पूजन सामग्री, दूध, दही, प्रसादी, पुष्प आदि की तैयारी समिति द्वारा ही किया जाता है जिसके लिए शुल्क निर्धारित है | कोषाध्यक्ष सरला चितलांगिया, सह सचिव कविता मंत्री, पूनम राठी, अंजना गट्टानी ने बताया इस बार रांची के आचार्य अनूप दधीचि के सानिध्य में यह महा रूद्रअभिषेक 21 जोड़ों के साथ सुबह 10 बजे से पूजा प्रारम्भ किया जायेगा साथ भी प्रसाद भोजन भी रहेगा |



