रांची , झारखण्ड | सितम्बर | 25, 2019 ::
पूरे 9 दिनों का नवरात्र है, किसी भी तिथी की छय या बृद्धि नही है,
माता का आगमन – हाथी में,
फल – बाढ़ के प्रकोप,
गमन – घोड़े में,
फल – छत्र भंग, (सत्ता परिवर्तन)
आगमन एवं गमन के फल – पूरे विश्व में कहीं के लिए भी मान्य है, ना कि सिर्फ भारतवर्ष में लिए।
प्रतिपदा – 29 सितम्बर, रविवार (कलश स्थापना), माता शैलपुत्री का आहावन,
सर्वार्थसिद्धि योग भी रहेगा,
द्वितीया – सोमवार – ब्रम्हचारिणी देवी, यायीजय योग,
तृतिया – मंगलवार – चन्द्रघण्टा,स्थायीजय योग,
चतुर्थी – बुधवार, कुष्मांडा, रवियोग,
पंचमी – गुरुवार, स्कंदमाता, सर्वार्थसिद्धि योग, यायीजय योग,
षष्ठी – शुक्रवार, कात्यायनी, बेलबरण, रवियोग,
सप्तमी – शनिवार, कालरात्री, नवपत्रिका प्रवेश,
अष्टमी – रविवार, महागौरी, रवियोग,
नवमी – सोमवार, सिद्धिदात्री, बलिदान, यायी जययोग,
विजयादशमी – मंगलवार – नवरात्र पारणा, रवियोग।