Breaking News Latest News झारखण्ड लाइफस्टाइल

मारवाड़ी युवा मंच समर्पण शाखा ने किया निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपन शिविर का आयोजन

राची, झारखण्ड  | फरवरी |  26, 2025 ::

मारवाड़ी युवा मंच रांची समर्पण शाखा* अध्यक्ष विनिता सिंघानिया के नेतृत्व में दिनांक 24.2.2025 निशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया गया।

यह कार्यक्रम भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के सौजन्य से किया गया। महावीर विकलांग सहायता समिति के अध्यक्ष ललित केडिया और रतन अग्रवाल को शाखा द्वारा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। उनका सहयोग समर्पण शाखा को निरंतर समय-समय पर मिलता रहा है।

शिविर में लोगों के बीच कृत्रिम अंग हाथ – पैर, 1 ट्राइसाइकिल , 4 व्हीलचेयर, 3 बैसाखी ,6 कैलिपर , 2 ईयर मशीन का वितरण किया गया। साथ ही उनके बीच भोजन का वितरण किया गया। जिसको पाकर लोग काफी खुश हुए एवं समर्पण शाखा द्वारा आयोजित इस शिविर हेतु प्रशंसा की एवं धन्यवाद दिया।

कार्यक्रम में विनीता सिंघानिया, पूजा अग्रवाल,कविता जालान और शाखा के कई सदस्य मौजूद रहे।

 

 

 

 

Leave a Reply