राची, झारखण्ड | फरवरी | 26, 2025 ::
अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मन्दिर में दिनांक 26 फरवरी 2025 को श्री श्याम मण्डल रांची के तत्वाधान में महा शिवरात्रि का भक्तिमय वातावरण में भव्य आयोजन किया गया ।
प्रातः से ही भक्तजनों का लंबी कतार में खड़े होकर शिवलिंग पर जलाभिषेक कर मनोवांछित फल की प्राप्ति के लिए आतुर थे । इस अवसर पर शंकर भगवान को दूध , शुद्ध जल , शहद , गन्ने का रस से अभिषेक कर शाम को उनका भव्य शृंगार किया गया ।
संध्या 7 बजे श्री श्याम मण्डल के सदस्यों ने गणेश वंदना के साथ भक्तिमय संकीर्तन प्रारंभ किया ।
1. शिव शंकर डमरू वाले को जोड़ो दोनों हाथ बोलो जय जय भोलेनाथ ।
2. हर स्वांस स्वांस जपलो हरि ॐ नमः शिवाय , इसमें मिठास जापलो हरि ॐ नमः शिवाय ।
3. निशदिन तेरे शिवलिंग का मैने शृंगार किया , हर शिव बम बम बोल के इनके चरणों से प्यार किया ।
4. भोले मेरी नैया को भव पार लगा देना , है आपके हाथों में मेरी बगड़ी बना देना ।
5. हे शिव शम्भु करुणा सिन्धु जग के पालनहार दयालु वंदन बारम्बार ।
इत्यादि भजनों की लय पर भक्तजन भोले बाबा को रिझा रहे थे ।
इस अवसर पर भोले बाबा को विभिन्न प्रकार के फल एवं मिष्ठान्न का भोग अर्पित किया गया । रात्रि 11 बजे आरती व प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया ।
आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में चन्द्र प्रकाश बागला , धीरज बंका, विवेक ढांढनीयां, प्रियांश पोद्दार , जितेश अग्रवाल , विकाश पाडिया , नितेश लखोटिया , राजेश सारस्वत , अमित जलान , अरुण धनुका का सहयोग रहा ।




