Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके झारखण्ड

मारवाड़ी युवा मंच राँची समर्पण शाखा ने बच्चों के बीच किया खेल कूद का आयोजन

राची, झारखण्ड | अप्रैल | 25, 2024 ::

झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के कार्यक्रम “हर बच्चे का स्वस्थ सप्ताह” के पांच दिवसीय कार्यक्रम के तहत तीसरे दिन सुबह 09:30 बजे राणी सती विद्यालय के बच्चों के साथ खेल – कूद का आयोजन किया। जिसमें बोरा दौड़, किताब नियंत्रण दौड़ और चमच्च – अंटा दौड़ की प्रतियोगिता हुई , जिसमें विजताओ को मेडल देकर सम्मानित किया गया।

उसके बाद बच्चों के बीच में ताजे फल और जूस का वितरण किया गया। इस कार्य में विद्यालय प्रबंधक ने साथ दिया, जिसके लिए शाखा सचिव शुभा अग्रवाल ने उन्हें धन्यवाद दिया । साथ ही उन्होंने भी शाखा के कार्य की सराहना और प्रशंसा की।

कार्य को सफल बनाने में शाखा के सदस्यों का भरपूर साथ रहा। कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष विनीता सिंघानिया, शुभा अग्रवाल, आशा सर्राफ, दीपिका मोतिका, कविता सोमानी, कोमल पोद्दार उपस्थित थी।

 

Leave a Reply