Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके झारखण्ड लाइफस्टाइल

मारवाड़ी युवा मंच राँची समर्पण शाखा ने किया कलम के योद्धा मीडिया सम्मान सह संवाद कार्यक्रम का आयोजन

राची, झारखण्ड  | जुलाई  12, 2024 ::

मारवाड़ी युवा मंच राँची समर्पण शाखा ने कलम के योद्धा मीडिया सम्मान्न सह संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया । पत्रकार जगत से क़रीब तीस संपादक एवं पत्रकार की उपस्थिति हुई । यह कार्यक्रम महाराजा अग्रेसन भवन में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई। मंच संचालन विनीता बिहानी ने किया, सर्वप्रथम सभी अतिथियों का अंग वस्त्र एवं मोमेंटो देकर सम्मान किया गया ।
सभी समाचार पत्र से आए हुए संपादकों को मोमेंटो देकर उन्हें सम्मानित किया गया, उनके साथ आये पत्रकार को भी भेट देकर उनका मान किया गया । राँची एक्सप्रेस से निभा, प्रभात खबर से लता, दैनिक भास्कर से शशि, दैनिक जागरण से शशि, राष्ट्रिय नवीन मेल से सुनील, राष्ट्रिय खबर एवं लेंस आई से जगदीश, हमार झारखंड से विनय, स्वेत पत्र से निमिशा, खबर मंत्रा से अविनाश, फ़्रीडम फाइटर से बिष्णु, पंच से डॉ विनय, हिंदुस्तान से हरिंद्रा , बिहान भारत से वीरेंद्र , झारखंड दर्पण से जावेद, न्यूज़ राँची से राहुल, गांडीव से अमरकान्त उपस्थित थे ।
कार्यक्रम एवं मीडिया संयोजिका सरिता बथवाल ने धन्यवाद ज्ञापन दिया । राष्ट्र गान से कार्यक्रम का समापन किया गया । कार्यक्रम को सफल बनाने में शाखा की पूर्व अध्यक्षों एवं सभी सदस्यों का पूरा सहयोग रहा ।
कार्यक्रम में ओम अग्रवाल, प्रांतीय अध्यक्ष अरुण गुप्ता, विशाल पाड़िया , अध्यक्ष विनीता सिंघानिया , सचिव शुभा अग्रवाल , कार्यक्रम संयोजिका विनीता बिहानी , सरिता बथवाल , कविता सोमानी , पूजा अग्रवाल, रंजू मालपनी , रितु पोद्दार एवं अन्य सदस्य उपस्थित थी ।

Leave a Reply