Breaking News Latest News कैंपस ख़बरें जरा हटके झारखण्ड राष्ट्रीय लाइफस्टाइल

झारखंड की संतोषी नेशनल अस्मिता खेलो इंडिया योगासन वूमेन लीग में टेक्निकल ऑफिशियल के रूप में चयनित

राची, झारखण्ड | मार्च | 07, 2024 ::

स्कूल ऑफ योग, रांची विश्वविद्यालय की सहायक प्राध्यापिका संतोषी कुमारी का चयन नेशनल अस्मिता खेलो इंडिया योगासन वूमेन लीग में टेक्निकल ऑफिशियल के रूप में किया गया है। प्रतियोगिता का आयोजन भारत सरकार के योगासन भारत के तत्वधान में 8 से 10 मार्च तक श्रीमद् दयानन्द कन्या गुरुकुल महाविद्यालय चोटीपुरा, अमरोहा, उत्तरप्रदेश में किया जा रहा है। इस खेल का आयोजन महिला सशक्तिकरण हेतु किया जा रहा, इससे पहले भारत के सभी जोन में आयोजन किया जा चुका है। पूर्वी जोन, पश्चिमी जोन, उत्तरी जोन, दक्षिणी जोन में जितने भी महिला प्रतिभागी विजयी हुए है वे नेशनल लेवल प्रतियोगिता में भाग लेंगी। खास बात इस प्रतियोगिता कि यह है की प्रतिभागी और निर्णायक मंडल सभी महिलाएं होंगी । इसी क्रम में संतोषी का चयन झारखंड राज्य से किया गया है , इससे पहले भी कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में जज को भूमिका में रह चुकी है। झारखंड राज्य से कई महिला प्रतियोगी भाग ले रहे है जिसमे श्रेया, अनामिका राम, सन्ना, और किया है। सहायक स्टॉफ के रूप में मैनेजर बबलू महतो और कोच पूजा नायक होंगे। इस उपलब्धि के लिए योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ झारखंड के अध्यक्ष संजय सिंह, सेक्रेटरी जनरल विपिन पांडे, वाइस प्रेसिडेंट अंशु सरकार और संघ के सभी सम्मनित सदस्यों ने बधाई एवम् शुभकामनाएं दी है।

Leave a Reply