राची, झारखण्ड | जुलाई 30, 2024 ::
मारवाड़ी कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की स्वयंसेविका सुरभि कुमारी का चयन स्वतंत्रता दिवस के अवसर नई दिल्ली के लाल किला में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में हुआ है । जिसमें देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किला से देश को संबोधित करेंगे | इस कार्यक्रम का साक्षी बनने के लिए सुरभि का चयन किया गया है | वहीं मारवाड़ी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह कार्यक्रम में भाग लेना गर्व की बात है इस तरह के कार्यक्रम में अवसर मिलने से विद्यार्थियों में नई ऊर्जा और देशभक्ति का भाव पैदा होता है जबकि राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम पदाधिकारी अनुभव चक्रवर्ती, डॉ ज्योति किंडो व जय प्रकाश रजक ने कहा कि सुरभि के चयन से पूरे कॉलेज में खुशी की माहौल है | हम सभी सुरभि व एनएसएस स्वयंसेवकों के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं।




