राची, झारखण्ड | जुलाई 15, 2024 ::
मारवाड़ी कॉलेज में प्राचार्य डॉ मनोज कुमार के अध्यक्षता में 17वा एकेडमिक काउंसिल की बैठक संपन्न हुई। जिसमे यूनिवर्सिटी नॉमिनी के रूप में डीएसडब्ल्यू प्रॉफ डॉ सुदेश कुमार साहू, प्रो डॉ अर्चना कुमारी दुबे, प्रो कुनुल कांदिर, एक्सटर्नल एक्सपर्ट के रूप में प्रो पंकज कुमार सिन्हा (लॉ), डॉ राजेश कुमार (चिकित्सक), प्रो ललन सिंह (इंजीनियर), प्रो बबन प्रसाद (प्रोफेशनल) और सभी डिपार्टमेंट्स के विभागाध्यक्ष और कोऑर्डिनेटर्स मौजूद रहे।
मीटिंग में मुख्यत पारित किए गए रिजॉल्यूशन कुछ इस प्रकार है :-
1) 3 ईयर बीएससी ऑनर्स आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड मशीन लर्निंग की पढ़ाई की शुरुआत 24-25 सत्र से होगी।
2) पीजी सोशियोलॉजी 24-25 सत्र से शुरुआत
3) बीबीए इन सेकंड शिफ्ट (2 अलग-अलग सेक्शन में)
4) पूर्व में विभागो द्वारा पारित बोर्ड ऑफ स्टडीज के निर्णयों को सर्व सहमति द्वारा पारित किया गया।
डीएसडब्ल्यू डॉ सुदेश कुमार साहू ने अपने वक्तव्यों को पेश करते हुए कहा मैं भी इसी कॉलेज का विद्यार्थी रह चुका हूं, कॉलेज एकेडमिक प्रगति बेहतर प्रदर्शन कर रहा है, आगे आने वाले वर्षो में मुझे आशा है की कॉलेज एकेडमिक क्षेत्रों ने नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा और स्टूडेंट्स के भविष्य उज्ज्वल करता रहेगा।
सभी एक्सटर्नल एक्सपर्ट ने सिलेबस में और एकेडमिक काउंसिल द्वारा लिए गए निर्णयों की प्रशंशा करते हुए कहा कि स्टूडेंट्स के बेहतर भविष्य के लिए उठाया गया हर कदम का हम सराहना करते है। ताकि बदलते परिपेक्ष में हमारे छात्र किसी भी विश्वविद्यालय के छात्रों से बेहतर प्रदर्शन कर पाए।
परीक्षा नियंत्रक डॉ उमेश कुमार के द्वारा पीजी सोशियोलॉजी की पढ़ाई, बीसीए/आईटी/सीएस कोऑर्डिनेटर डॉ संतोष रजवार ने 3 ईयर कोर्स बीएससी इन (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस & मशीन लर्निंग) के पढ़ाई की शुरुआत इसी सत्र से शुरू करने का प्रस्ताव रखा। सभी विभागाध्यक्षो ने बारी बारी से अपने बोर्ड ऑफ स्टडीज में लिए गए सिद्धांतो की चर्चा की तथा सिलेबस में हो रहे सुधार की जानकारी दी।मीटिंग का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन, मेंबर सेक्रेट्री डॉ रोनाल्ड पंकज खलखो द्वारा किया गया।




