Breaking News Latest News झारखण्ड

रांची महानगर छठ पूजा समिति के मुख्य संरक्षक आलोक कुमार दूबे ने छठ पूजा की दी बधाई : कहा, 31 अक्टूबर को उदीयमान सूर्य भगवान को जल अर्पण कर महापर्व की पूर्णता होगी

 

राची, झारखण्ड  | अक्टूबर  | 28, 2022 ::  प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता व रांची महानगर छठ पूजा समिति के मुख्य संरक्षक आलोक कुमार दूबे ने आज से शुरू हो रहे चार दिवसीय नेम- निष्ठा और लोक आस्था एवं सूर्य उपासना का महापर्व छठ पूजा की राज्य वासियों एवं राजधानी वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
उन्होंने कहा आज 28 अक्टूबर को नहाए खाए के साथ छठ महापर्व का पावन त्यौहार शुरू हो रहा है,कल 29 तारीख को दूसरे दिन छठी मैया को खरना का प्रसाद चढ़ाया जाएगा, तीसरा दिन 30 अक्टूबर को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ देने की भारतीय सनातन धर्म में परंपरा है और चौथे दिन यानी 31 अक्टूबर को उदीयमान सूर्य भगवान को जल अर्पण कर महापर्व की पूर्णता होगी। उन्होंने कहा यह पावन पर्व निर्जला त्योहार हम सबके जीवन में उमंग, उल्लास और खुशियां मिले,सूर्य देव और छठी मैया की उपासना से सारे रोग, ब्याध एवं कष्ट दूर हों और सब को मनचाहा वरदान प्राप्त हो।
आलोक दूबे ने छठ महापर्व को लेकर राज्य सरकार की तैयारियों की सराहना भी की है, उन्होंने कहा स्वयं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का छठ घाटों का निरीक्षण और दौरा करना छठ व्रतियों के मन में संतोष का भाव पैदा करता है।वहीं राज्य के दूसरे हिस्सों में सरकार के मंत्री गण, विधायक एवं जिला पदाधिकारी पूरे तन्मयता से छठ महोत्सव के आयोजन को लेकर मोनिटरिंग कर रहे हैं। उन्होंने महानगर छठ पूजा समिति के सदस्यों की तरफ से कई छठ घाटों का निरीक्षण भी किया एवं कृत्रिम जलाशयों के निर्माण में महत्वपूर्ण सहायता एवं सहयोग प्रदान भी कर रहे हैं। रांची महानगर छठ पूजा समिति के मुख्य संरक्षक आलोक दूबे ने दावा किया है कि इस वर्ष सैंकड़ोंं की संख्या में राजधानी में कृत्रिम जलाशयों का निर्माण किया जा रहा है जिसमें प्रशासन के सहयोग से व्यवस्थित किया जा रहा है।

Leave a Reply