Breaking News Latest News कैंपस झारखण्ड

मारवाड़ी कॉलेज एमसीए की छात्रा अंतिमा तिवारी और मोनिका कुमारी का चयन टीसीएस इग्नाइट और एक्सेंचर में हुआ

राची, झारखण्ड | मई | 14, 2024 ::

मारवाड़ी कॉलेज एमसीए की छात्रा अंतिमा तिवारी और मोनिका कुमारी का चयन टीसीएस इग्नाइट और एक्सेंचर में हुआ। अंतिमा का जॉब रोलग्रेजुएट ट्रेनी के रूप में होगा और ट्रेनिंग के लिए इनका ज्वाइनिंग लोकेशन चेन्नई होगा। ट्रेनिंग के उपरांत इनका सैलरी बीटेक विद्यार्थियों के बराबर 4 से 5 लाख प्रति वर्ष होगा। वही मोनिका का जॉब रोल एप डेवलपर के रूप में बैंगलोर से 5 जून को होगा। इनकी बारसिक सैलरी 3.5 (ट्रेनिंग के दौरान), एक्मोडेशन और कैब फैसिलिटी मिलेगा। प्राचार्या डॉ मनोज कुमार, प्लेसमेंट सेल संयोजक डॉ आर आर शर्मा, एग्जामिनेशन कंट्रोलर डॉ उमेश कुमार, एमसीए के कोऑर्डिनेटर डॉ घनश्याम प्रसाद ने चयनित विद्यार्थियों को शुभ कामनाएं दी और बाकी विद्यार्थियों को इनसे प्रेरणा लेतेहुए हरेक सिलेक्शन प्रोसेस में भाग लेने को कहा और पूरे प्लेसमेंट टीम का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply