Breaking News Latest News कैंपस झारखण्ड

क्विज प्रतियोगिता में मारवाड़ी कॉलेज प्रथम

राची, झारखण्ड  | अगस्त   13, 2024 ::

दूरदर्शन द्वारा आयोजित क्विज प्रतियोगिता “खुद को जानें, खुद को परखे ”में मारवाड़ी कॉलेज बीसीए के विद्यार्थियों को मिला प्रथम स्थान।
पिछले दिनों हुए कॉलेज लेवल क्विज कंपटीशन में अलग अलग कॉलेजों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया जिसमे मारवाड़ी कॉलेज ने फाइनल राउंड में डी एस पी एम यू के विद्यार्थियों को 115 पॉइंट्स लाकर 55 के मार्जिन से पराजित किया। क्विज मुख्यतः कंप्यूटर नॉलेज के आधार पर आयोजित किया गया था । इसमें क्विज मास्टर रांची यूनिवर्सिटी जूलॉजी विभाग से डॉक्टर आनंद ठाकुर रहे। मारवाड़ी कॉलेज से विजेता रहे छात्र विक्रम कुमार एवं छात्रा हर्षिता कुमारी रही।विद्यार्थियों को पुरस्कार के रूप में एक हजार रूपए की राशि देकर पुरस्कृत किया जाएगा जिसका प्रसारण 28 अगस्त को दूरदर्शन द्वारा दोपहर 2 बजे किया जाएगा। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर मनोज कुमार , बीसीए आईटी सीएस के कोऑर्डिनेटर डॉक्टर संतोष रजवार, बरसर डॉक्टर रोनाल्ड खलखो,प्लेसमेंट सेल असिस्टेंट कोऑर्डिनेटर अनुभव चक्रवर्ती, शिक्षक डॉक्टर राजू मांझी, डॉक्टर अंजना कुमारी, डॉक्टर अर्चना कुमारी पूरे टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस प्रतियोगिता में टीम को सफल बनाने में हर्ष, नैंसी, डिंपल, आर्यन, अभिनव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर मनोज कुमार ने विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि विद्यार्थियों को आगे आने वाले दिनों में अनेक प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर मिलेगा और सफलता उन्ही विद्यार्थियों को मिलेगी जो आगामी अवसरों का लाभ उठाएंगे।

 

 

 

Leave a Reply