Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके झारखण्ड

कांके डैम सरोवर नगर तट से बड़ा तालाब और हरमू नदी तक जलाशय बचाओ पदयात्रा

राची, झारखण्ड | जून | 04, 2023 ::

आज दिनांक 4 जून 2023 दिन रविवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कांके डैम सरोवर नगर तट से बड़ा तालाब और हरमू नदी तक जलाशय बचाओ पदयात्रा किया गया।
पदयात्रा में सैंकड़ों लोग शामिल हुए।
पदयात्रा के समापन स्थल पर लोगों को संबोधित करते हुए संयोजक अमृतेश पाठक ने कहा कि पिछले कई सालों से हम कांके डैम समेत रांची के सभी जलाशयों को प्रदूषण और अतिक्रमण के मार से बचाने के लिए आंदोलन कर रहे हैं लेकिन सरकार और नगर निगम कान में तेल डालकर सो रही है।
हम अपने आंख के सामने में रांची के सबसे अनमोल जलाशयों को बर्बाद होते नहीं देख सकते हैं।
हमारे बस में बहुत कुछ नहीं है लेकिन एक सजग नागरिक होने के नाते अपना कर्तव्य निभा रहे हैं।
हम अपनी आने वाली पीढ़ी के साथ बेईमानी करना नहीं चाहते हैं।
पदयात्रा में शामिल लोग हरमू नदी और बड़ा तालाब में शौंदर्यीकरण के नाम पर हुए भ्रष्टाचार की जांच की मांग कर रहे थे।
चैंबर के पूर्व अध्यक्ष श्री विकास सिंह ने कहा कि सरकार के उपर लगातार दबाव बनाए रखना है।

पदयात्रा में मुख्य रूप से विकास सिंह,वकील खुशबू कटारुका,प्रेम कटारुका, जया तिवारी, मंजू देवी, शैलेश्वर दयाल सिंह, सत्यप्रकाश मिश्रा, शिव किशोर शर्मा, सियराम सिंह प्रमिला उरांव, मनोज कुमार पुट्टु, रिपू मिश्रा,मंटु मुंडा, रमेश मुंडा, पिंटू मुंडा, राजेश पांडे, बबलू मुंडा समेत सैकड़ों लोग शामिल हुए।

Leave a Reply