Breaking News Latest News कैंपस खेल झारखण्ड

मनीष मुंडा और एल प्लेटोदीप सिंह भारतीय वुशु टीम में, मास्को में करेंगे पदक के लिए जोर आजमाइश.

राची, झारखण्ड | मार्च | 01, 2024 ::

मास्को में आयोजित किये जा रहे मास्को स्टार वर्ल्ड चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए भारतीय वुशु दल रवाना हो गयी.भारतीय दल में कुल 32 खिलाडी भाग ले रहे है. मास्को के मास्को पैलेस में आयोजित किये जा रहे इस प्रतियोगिता में विभिन्न 30 देशों के खिलाडी भाग लेंगे.
भारतीय दल में शामिल एल प्लेटोदीप सिंह और मनीष मुंडा दोनों ही झारखण्ड के राष्ट्रीय पदक विजेता खिलाडी है.
पिछले दिनों मेरठ में आयोजित चयन ट्रायल के आधार पर इनका चयन किया गया है.
मास्को में यह प्रतियोगिता 1 से 5 मार्च तक आयोजित होंगी.
झारखण्ड वुशु एसोसिएशन के प्रेसिडेंट प्रदीप वर्मा सहित चंचल भट्टाचार्य, कुमुद प्रसाद साहू, प्रियदर्शि अमर, उदय साहू, शैलेन्द्र कुमार, डॉ कविता सिंह, मिथलेश साहू, मनोज महतो, रत्नेश कुमार, मनोज साहू, दीपक गोप, एल प्रदीप कुमार सिंह, शैलेन्द्र दुबे, सहित युवा समाज सेवी. सुनील सूर्यांत आदि ने हार्दिक शुभकामनायें दी है.

Leave a Reply