Breaking News खेल

रांची जिला वॉलीबॉल संघ का पुनर्गठन : सुबोध कांत सहाय चेयरमैन एवं शेखर बोस अध्यक्ष

रांची, झारखण्ड  | जुलाई  | 10, 2022 ::
आज दिनांक 10 जुलाई 2022 को रांची विश्वविद्यालय प्रांगण स्थित आर०के० आनंद गैलरी में रांची जिला वॉलीबॉल संघ की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व से निर्धारित ऐजेण्डा के अनुसार रांची जिला वॉलीबॉल संघ का पुनर्गठन किया गया जिसमें चेयरमैन के पद पर पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री सुबोध कांत सहाय, वाइस चेयरमैन के पद पर तथा जेपी स्पोर्ट्स के संचालक श्री प्रमोद कुमार को मनोनीत किया गया।
=======================
आज की इस बैठक में सर्वसम्मति से श्री शेखर बोस को रांची जिला वालीबाल संघ का अध्यक्ष, श्री विकास वर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष, श्री राजेश कुमार सिंह, सचिव एवं श्री राम सुधीर झा, कोषाध्यक्ष चुने गये।
इसके अतिरिक्त इस बैठक में अगले सत्र हेतु नई कार्यकारिणी समिति का भी गठन किया गया।
इस समिति में वरीय उपाध्यक्ष के पद पर सेतांक सेन, उपाध्यक्ष के पद पर भोला प्रताप सिंह, संजय कुमार, सुनिर्मल बोस, अनन्त चौधरी,उपेन्द्र सिंह,दिनेश सिंह, संजय प्रताप सिंह, अजय कुमार झा, लव आनंद, तथा संयुक्त सचिव के पद पर श्री सजल कृष्ण बोस, श्री देव वेंकट राव, चन्द्रिका यादव,अमित कुमार,अजय किस्पोट्टा, तथा फ़ैज़ अहमद सबा चुने गये।
आज के इस बैठक की अध्यक्षता रांची जिला वॉलीबॉल संघ के वाइस चेयरमैन,श्री प्रमोद कुमार सिंह ने की ।
इस बैठक में सभी चयनित पदाधिकारियों ने एक मत से जिला में वॉलीबॉल के अधिक से अधिक कार्यक्रम आयोजित करने एवं आस पास के क्षेत्रों में जहां वॉलीबॉल के क्रियाकलापों में कभी आई है, उसे पुनर्जीवित करने का सार्थक प्रयास करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply