भागलपुर | अक्टूबर | 13, 2020 :: भोजपुरी फ़िल्म जगत के उभरते हुए स्टार अभिनेता आयुष द्विवेदी की आगामी फ़िल्म मांगलिक एक दोष का पहला शेड्यूल सफलता पूर्वक पूरा हुआ।फ़िल्म की शूटिंग भागलपुर के खूबसूरत लोकेशन पर बेहतरीन अंदाज में किया गया।शूटिंग के दौरान सभी कलाकारों ने भरपूर आनंद लेते हुए बढ़िया और उम्दा अभिनय किया हैं।जिससे ऐसी उम्मीद की जा रही हैं फ़िल्म जबरदस्त सुपरहिट साबित होगी।अगले शेड्यूल को लेकर आयुष द्विवेदी ने कहा कि नवम्बर में फ़िल्म का दूसरा शेड्यूल किया जायेगा।चूँकि, वर्तमान में बिहार चुनाव हैं और इस वजह से फ़िल्म को दूसरे शेड्यूल में पूरा फिल्माया जायेगा।फ़िल्म की शूटिंग में निशा सिंह,सेजल द्विवेदी,अनूप अरोड़ा,सोनू पाण्डेय,ऋतिक दुबे,समीर अंसारी,मोनू वर्मा,जयंत जलद,सीमा चन्द्रा,डॉ. रविन्द्र कुमार,पंकज कुमार,माला शाह व अन्य कलाकार मौजूद थे।
ऑक्सीमिन एंटरटेनमेंट के बैनर तले इस पारिवारिक हॉरर कॉमेडी ड्रामा फ़िल्म का निर्माण किया जा रहा हैं।जिसके निर्माता ऑक्सीमिन ग्रुप ऑफ़ कंपनी के मालिक आनंद शुक्ला हैं।फ़िल्म की टीम में अन्य लोगों की बात करें तो लेखक व निर्देशक अनुराग मिश्रा,संगीतकार मधुकर आनंद व शुभम राज,डीओपी संजीव संगम,एसोसिएट डायरेक्टर सुधांशु पाण्डेय,पोस्ट प्रोडक्शन टीम अयांशी मोशन पिक्चर व रेखा आर्ट प्रोडक्शन,पीआरओ कुमार युडी और प्रचारक कंपनी फ़िल्मी जोहार इंफोटेन्मेंट हैं।




