Breaking News Latest News खेल झारखण्ड राष्ट्रीय

खेलो इंडिया यूथ गेम्स में झारखंड कुश्ती टीम के मैनेजर सह झारखंड राज्य कुश्ती संघ के महासचिव रजनीस कुमार सम्मानित

रांची, झारखण्ड  | जून  | 07, 2022 ::  युवा मामले एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा पंचकूला हरियाणा में आयोजित 4th खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 झारखंड के 11बालक बालिका पहलवान कुष्टाइन भाग ले रहे हैं और उस टीम के मैनेजर के रूप में झारखंड राज्य कुश्ती संघ के महासचिव रजनीश कुमार जी गए हुए हैं ।कल झारखंड टीम के पहलवान ने कांस्य पदक प्राप्त किया है ।आज झारखंड टीम के मैनेजर सह झारखंड राज्य कुश्ती संघ के महासचिव रजनीश कुमार को आयोजन समिति की ओर से शॉल ओढ़ाकर और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। साथ ही वहां पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में अतिथि के रुप में आमंत्रित कर विजेता प्रतिभागियों को उनके हाथों पुरस्कार वितरण कराया गया। श्री रजनीश कुमार को आयोजन समिति के श्री तोमर जी ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित करते हुए कहा कि श्री रजनीश जी बहुत अच्छा कुश्ती में काम कर रहे हैं और विगत 5 महीना में झारखंड में पांच राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें रजनीश जी ने बहुत ही सूझबूझ के साथ सराहनीय कार्य किया है। हमारे झारखंड के कुश्ती संघ की महासचिव सह हॉकी झारखंड के सीईओ रजनीस जी को हरियाणा में सम्मानित किया जाना हम सभी झारखंड कुश्ती संघ एवम हॉकी झारखंड के अधिकारियों के लिए सम्मान की बात है हॉकी झारखंड और झारखंड राज्य कुश्ती संघ की ओर से उन्हें बहुत-बहुत बधाई।

Leave a Reply