राची, झारखण्ड | अक्टूबर | 07, 2023 ::
आज दिनांक 07 oct 2023 दिन शनिवार को लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट के अध्यक्ष नरेश कुमार के सौजन्य से बिरसा प्राइमरी स्कूल की छात्रा प्राची कुमारी सिंह पिता विशु सिंह की कक्षा 10 तक के पूरे पढ़ाई की खर्च का जिम्मा उठाया।
उन्होंने प्राची की पूरी फीस, वस्त्र,किताब कॉपी, समेत सभी जरूरत के सामग्री भी उपलब्ध कराया।
ज्ञात है की प्राची कुमारी सिंह के पिता कांके रोड में चाय का दुकान चलाते थे।
दुकान बंद होने के बाद वो अपनी बच्ची की शिक्षा दीक्षा कराने में वो असमर्थ थे।
इसी क्रम में स्कूल की प्राचार्या डॉ सुषमा तिवारी ने लायंस क्लब कार्यक्रम के दौरान इस विषय पर लायंस क्लब के सदस्य आशुतोष द्विवेदी और राजीव रंजन से इस विषय पर अवगत कराया।
जिसे सुनकर लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट के अध्यक्ष नरेश कुमार जी ने तुरंत संज्ञान लेते हुए वर्ल्ड लायंस सर्विस वीक के तहत प्राची कुमारी सिंह की पूरी कक्षा 10 तक के शिक्षा का पूरा जिम्मा उठाया।
इस अवसर पर नरेश कुमार ने कहा की इस जीवन में शिक्षा के बड़ा कोई धन नहीं है।
इस तरह के कार्य के प्रति हम सभी को जिम्मेवार होने की जरूरत है।तभी हम एक नया कीर्तिमान स्थापित कर पाएंगे।
इस अवसर पर मुख्य रूप से लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट कि सचिव विजया केडिया ,राजीव रंजन, आशुतोष द्विवेदी, विशेष केडिया, प्राचार्य सुषमा तिवारी, मतलु कच्छप, हेलेन मिंज, तारा मनी देवी आदि कई लोग उपस्थित थे।




