राची, झारखण्ड | जनवरी | 13, 2025 ::
सामाजिक संस्था लायंस क्लब ऑफ समर्पण कि ओर से कांके रोड स्थित पतरा गोंदा गांव में ग्रामीणों के बीच मकर संक्रांति त्यौहार के उपलक्ष्य पर सैकड़ों ग्रामीणों के बीच तिल, चूड़ा, बिस्किट, लड्डू और गुड़ का वितरण किया गया। लायंस क्लब ऑफ समर्पण के सदस्यों ने सभी को मकर संक्रांति पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दिया साथ ही साथ सुख – शांति व समृद्धि की कामना की। सभी ने कहा कि हमारे देश के विभिन्न हिस्सों में मकर संक्रांति त्यौहार को फसलों का त्यौहार ,पोंगल, और बिहू का त्यौहार मनाई जाती है। यह सांस्कृतिक पर्व सर्दियों के अंत और लम्बे दिनों की शुरुवात का प्रतीक है।
संस्था के द्वारा ग्रामीणों के बीच ऊनी वस्त्र का भी वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से लायंस क्लब ऑफ समर्पण कि अध्यक्ष सीमा सिंह, उपाध्यक्ष रीना अग्रवाल, कोषाध्यक्ष नीलम कुमारी, सचिव हेमा बंका,फाउंडर सुमिता बेदी,सारिका अग्रवाल, संजीवनी साहू, सिंधु बाला, संगीता झुलका, शिवप्रिया सिंह आदि मौजूद थे।




