Breaking News Latest News झारखण्ड लाइफस्टाइल

एकल अभियान से जुड़ने के आह्वान के साथ भारत के रंग – एकल के संग सांस्कृतिक कार्यक्रम सम्पन्न

राची, झारखण्ड | जून | 11, 2023 ::

वनबंधु परिषद रांची चैप्टर के तत्वाधान में रविवार को गुरूनानक स्कूल के सभागार में एकल सूरताल टीम द्वारा “भारत के रंग-एकल के संग“ परिकल्पना पर देशभक्ति एवं देवभक्ति से भरपूर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
एकल सूरताल टीम की प्रमुख व्यास कथाकार श्रीमती करूणा ठाकुर (जम्मू) ने अपनी टीम के साथ गणेश वंदना से सांस्कृतिक कार्यक्रम का श्री गणेश किया।
वंदे मातरम गीत पर दर्शकों ने करतल ध्वनि से एकल सूरताल टीम के कलाकारों का जोरदार अभिवादन किया।
वहीं देशभक्ति गीतों की माला के तहत भारत की सांस्कृतिक विविधता, विशेषता, एकता, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, देशभक्ति एवं देवभक्ति की अनुपम झलक प्रस्तुत की गई।
मेरे देश की धरती सोना उगले, उगले हीेरे मोती।
जहां डाल-डाल पर सोने की चिडि़यां करती है बसेरा।
हर करम अपना करेगें ,
जैसे गीतों पर दर्शक श्रोता बंधु भगिनी ने कलाकारों के साथ सस्वर गुन गुनाए।
इस कार्यक्रम में लोकनृत्य की श्रृंखला में
राजस्थान,
गुजरात,
असम,
महाराष्ट्र,
दक्षिण भारत,
पंजाब
प्रांतो पर आधारित लोक नृत्य ने सबका मन लुभाया।
कार्यक्रम की शोभा श्री कृष्ण नाटिका जो 45 मिनट तक मंचन किया गया।
वह बेहद ही रोमांचित करने वाला प्रस्तुति था।
जिसमें
श्री कृष्ण जन्म,
पुतना वध,
रासलीला,
कंस वध,
विदुर प्रसंग,
श्री कृष्ण सुदामा मिलन
आदि शामिल थे।

एकल सुर ताल के लगातार प्रस्तुति में दर्शक श्रोताओं को दो घंटे का समय कैसे बीत गया, वह पता ही नहीं चला।

एकल अभियान के एकल सूरताल टीम के 12 कलाकारों जिसमें 6 बहनें एवं 6 भईया शामिल हैं।
ये सभी एकल अभियान के सेवाव्रती पूर्णकालिक कार्यकर्ता है।
जिनकेे द्वारा यह कार्यक्रम प्रस्तुत की गई।
इन 12 कलाकारों में
जम्मू से एक,
मध्य प्रदेश 2,
पंजाब से 2,
हिमांचल से 2,
उड़ीसा से 1,
उत्तर प्रदेश 1 एवं
झारखंड से 3
कलाकार शामिल है।
ये सभी एकल सूरताल के कलाकार दिल्ली में 6 माह तक गहन प्रशिक्षण प्राप्त कर मार्च 2023 माह से भारत वर्ष के विभिन्न प्रांतो में मंचीय कार्यक्रम प्रस्तुत कर रहें है।
गत् तीन माह में बिहार, बंगाल, उत्तर प्रदेश एवं पूर्वोत्तर राज्य (असम) में 15 स्थानों पर “भारत के रंग-एकल के संग“ कार्यक्रम प्रस्तुत कर चुके हैं।
इसके अतिरिक्त 15 स्थानो पर सून्दरकांड पाठ एवं परिवार सम्पर्क के कार्यक्रम इस टोली द्वारा सम्पन्न हो चुके है।
ज्ञात हो कि एकल सूरताल टीम द्वारा अमेरिका के 60 स्थानों पर इस प्रकार के कार्यक्रम सम्पन्न हो चुका है।
भारत माता की भव्य आरती से कार्यक्रम का समापन हुआ।
इसके पूर्व इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सी.सी.एल के चेयरमैन श्री पी.एम प्रसाद, मुख्य वक्ता एकल अभियान के संस्थापक सदस्य एवं मार्गदर्शक श्री श्याम जी गुप्त एवं अतिथिवृन्द ने द्वीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया।

इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्री श्याम जी गुप्त ने देश की वर्तमान संदर्भ का उल्लेख करते हुए एकल अभियान से जुड़कर एक नवीन भारत के अभ्युदय के लिए प्रत्येक दर्शकों से आह्वान किया।
मुख्य अतिथि सी.सी.एल के चैयरमैन श्री पी.एम प्रसाद ने एकल अभियान वनबंधु परिषद के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि गांव से लेकर शहर तक के समुन्नत विकास के लिए एकल अभियान का कार्य महत्वपूर्ण है।
इस अवसर पर एकल पर आधारित वीडियो फिल्म-एकल कश्मीर एवं लद्दाग तथा श्रीहर सत्संग समिति के कार्यों पर आधारित चल चित्र दिखाए गए।
स्वागत भाषण एवं अतिथि परिचय वनवंधु परिषद रांची चैप्टर के अध्यक्ष श्री रमेश धरनीधरका एवं मंच संचालन कार्यकारी अध्यक्ष श्री प्रदीप जैन ने किया।
इस कार्यक्रम में रांची शहर के गणमान्य व्यक्तियों के अलावा एकल अभियान के श्रीमती रेखा जैन, उषा जालान, डा.ललन कुमार शर्मा राज जैन, सुमित खेमका, जयदीप मोदी, मुकेश अग्रवाल, अमरेन्द्र विष्णुपुरी, प्रशांत कुमार सिंह, अमन कुमार, विशेष केडि़या, बबीता जालान, दीपक अग्रवाल, मनोज तुलस्यान, अंचल किंगर, उत्सव पराशर, सुमित पोद्दार, सुमित केडि़या, अनुपमा राजगडि़या आदि सैकडों की संख्या में उपस्थित थे।

Leave a Reply