Lets make the Jharkhand according to the dream of guru jee
Breaking News Latest News झारखण्ड

आइये मिलकर आदरणीय गुरुजी के स्वप्नों के झारखण्ड का निर्माण करें : हेमंत सोरेन, मुख्यमंत्री झारखण्ड

Lets make the Jharkhand according to the dream of guru jee

रांची , झारखण्ड | जनवरी | 11, 2020 ::

★मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने दिशोम गुरु श्री शिबू सोरेन और पूर्व मुख्यमंत्री श्री बाबूलाल मरांडी को उनके जन्मदिवस पर शुभकामनाएं दी
====================
★आइये मिलकर आदरणीय गुरुजी के स्वप्नों के झारखण्ड का निर्माण करें
..हेमंत सोरेन, मुख्यमंत्री झारखण्ड
===================
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने नई दिल्ली से अपने एक संदेश में कहा कि झारखंड अलग राज्य दिलाने में अग्रणी भूमिका निभाने वाले दिशोम गुरु एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिबू सोरेन को नमन करते हुए उन्हें उनके जन्मदिन पर ढेर सारी शुभकामनाएं देता हूं। बतौर मुख्यमंत्री यह विश्वास दिलाता हूं कि उनके स्वप्नों के झारखण्ड का निर्माण हम करेंगे।

मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने कहा कि दिशोम गुरु श्री शिबू सोरेन ने जल, जंगल, जमीन, आदिवासियों, पिछड़ों, वंचितों, दलितों और झारखण्ड वासियों के कल्याण के लिए, उनकी समृद्धि के लिए अपनी आवाज को बुलंद किया था, जिसके परिणाम स्वरूप हमें झारखण्ड अलग राज्य के रूप में मिला। उन्होंने कहा कि झारखंड के सतत विकास में उनका मार्गदर्शन मुझे प्राप्त होता रहेगा। जिस उद्देश्य से झारखण्ड अलग राज्य की स्थापना हुई, उस उद्देश्य को अवश्य प्राप्त कर सकेंगे। श्री सोरेन ने कहा कि समस्त झारखण्ड वासियों की ओर से उनके बेहतर स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना भी करता हूँ।

मुख्यमंत्री ने झारखण्ड के प्रथम मुख्यमंत्री श्री बाबूलाल मराण्डी को भी उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि वे राज्य के वरिष्ठ नेता हैं, उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना के साथ उनके सतत मार्गदर्शन से हमें अपने लक्ष्य को हासिल करने में दृढ़ता मिलेगी।

Leave a Reply