Breaking News Latest News कैंपस झारखण्ड

सेंट जेवियर्स कॉलेज रांची मे इमर्जिंग ट्रेंड्स इन साइंटिफिक रिसर्च पर व्याख्यान 

राची, झारखण्ड | मार्च | 02, 2024 ::

सेंट जेवियर्स कॉलेज रांची के जंतु विभाग ने आईक्यूएसी अकादमिक सहयोग पहल के तहत इमर्जिंग ट्रेंड्स इन साइंटिफिक रिसर्च पर एक आमंत्रित व्याख्यान का आयोजन किया. वर्जीनिया टेक्निकल यूनिवर्सिटी के निदेशक प्रोफेसर डॉक्टर सुनील कुमार सिन्हा ने अपने शोध कार्य एवं विचारों को विद्यार्थियों से साँझा किया. उन्होंने भूमिगत जल और उसके संरक्षण की उपयोगिता को डेटा साइंस और आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस के परस्पर उपयोग की महत्ता पर प्रकाश डाला और आने वाली पीढ़ियो को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक किया. अपने व्याख्यान में उन्होंगे विद्यार्थियों की जिज्ञासा को और प्रश्नों को गंभीरता पूर्वक सुना और सुलझाया.
कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों और शिक्षाविदों के लिए संयुक्त शैक्षणिक अनुसंधान, संयुक्त कार्यशालाओं और व्यावसायिक विकास कार्यक्रम के क्षेत्रों में ज्ञान और कौशल प्रदान करने के लिए एक व्यापक साझेदारी की सुविधा प्रदान करना है भी था.
फादर डॉक्टर नाबोर लकड़ा, प्रिंसिपल, सैंट ज़ेवियर्स कॉलेज, डॉ भारती रायपत विभागाध्यक्ष, जंतु विज्ञान विभाग,सेंट जेवियर्स कॉलेज और , रेक्टर डॉ अलेक्स एक्का, प्रोफेसर डॉ. शिव कुमार , डॉ. रितेश शुक्ला, डॉ. प्रिया श्रीवास्तव, डॉ मनोज , डॉ पीपस, प्रो रितेश सिंह , प्रो कमलदीप, प्रो अजय, प्रो सेन प्रो संयुक्ता कुमार प्रो मौली और ४०० छात्र छात्राएँ उपस्थित थे।
इस तरह के कार्यक्रम की आवश्यकता पर जोर देते हुए प्रिंसिपल ने कहा, “अच्छी तरह से शिक्षित एवं योग्य युवा को विकसित करना शिक्षा और उद्योग दोनों की जिम्मेदारी है। यह कार्यक्रम युवा शोधकर्ताओं को शिक्षाविदों को प्रभावित करने वाली उभरती प्रौद्योगिकियों का विश्लेषण और मिलान करने के लिए आवश्यक कौशल सेट और योग्यता से लैस करने में मदद करेगा।
डॉ. प्रिया श्रीवास्तव कार्यक्रम का संचालन किया. सेंट जेवियर्स कॉलेज जंतु विभाग की वीभागाध्यक्ष डॉ भारती रायपत ने स्वागत भाषण दिया और इस प्रयास का हिस्सा बनने पर प्रसन्नता व्यक्त की और मौली ने धन्यवाद ज्ञापन दिया.
कार्यक्रम सैंट ज़ेवियर कॉलेज में संपन्न हुआ

Leave a Reply