रांची, झारखण्ड | जनवरी | 25, 2019 :: झारखंड ओलम्पिक संघ के द्वारा आगामी 10 से 12 फरवरी को आयोजित होनेवाली झारखंड स्टेट गेम्स को लेकर शुक्रवार को होटवार स्थित टाना भगत इंडोर स्टेडियम में लोगो और मैस्कॉट ‘बुच्चु’ का लॉन्चिंग राज्य के खेल निदेशक अनिल कुमार सिंह ,झारखंड ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष आरके आनंद ,महासचिव मधुकांत पाठक ,कोषाध्यक्ष शिवेंद्र दुबे ने किया। झारखंड ओलपिक एसोसिएशन के महासचिव मधुकांत पाठक ने आगन्तुकों का स्वागत किया। छोटे हाथी पर यह मैस्कॉट शहर के विभिन्न भागों में तथा मशाल को तिथिवार अलग जिलों में घुमाया जाएगा। इस लॉन्चिंग समारोह के दौरान झारखंड स्टेट के लिए पांच मशाल प्रज्जवलित कर अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी फरजाना खान एवं कृष्णा खलखो (लॉन बाउल्स)गीता मुंडा एवम फूल कुमारी बेदिया(वुशु) एवम स्मिता जोजो(कराते) एवम अन्य खिलाड़ियों के द्वारा इंडौर स्टेडियम से बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम तक ले जाया गया। लाचिंग के दौरान जेएसएसपीएस के कैडट द्वारा योगा का प्रदर्शन किया किया गया तथा उदय साहू के देखरेख में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। झारखंड स्टेट गेम्स में इस बार कुल तीस खेलों को शामिल किया गया है। इस गेम्स के अधिकांश खेल होटवार स्थित विभिन्न स्टेडियम में होगा, जबकि कुछ खेल रांची शहर के विभिन्न स्टेडियम में होंगे। कार्यक्रम का संचालन राजश्री प्रसाद ने कीया। मौके पर झारखंड ओलम्पिक संघ के पूर्व महासचिव एसएम हाशमी,जे एस एस पी एस के विक्रांत मल्हान, ओलम्पियन हरभजन सिंह, ओलम्पियन रीना कुमारी, अनिल जायसवाल, सुरेश कुमार, एसके पांडेय, शैलेन्द्र पाठक, रणवीर सिंह,के के सिंह, एस के तिवारी सहित खेल संघो के राष्ट्रीय खिलाड़ी, विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारी, जेएसएसपीएस के कैडट व प्रशिक्षक और अधिकारी उपस्थित थे।इस पूरे कार्यक्रम का ऑनलाइन प्रशारण झारखण्ड ओलंपिक एसोसिएशन के फेसबुक पेज पर किया गया।
