Breaking News Latest News खेल झारखण्ड

भारत पहले दक्षिण एशियाई स्कूल कॉम्बैट गेम्स में वुशु चैंपियन बना

राची, झारखण्ड  | अक्टूबर   07, 2024 ::

भारत पहले दक्षिण एशियाई स्कूल कॉम्बैट गेम्स में वुशु चैंपियन बना। बांग्लादेश के ढाका में आयोजित कॉम्बैट टूर्नामेंट का आयोजन 1 अक्टूबर से 4 अक्टूबर तक बांग्लादेश किआ एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन में किया गया था। इसका उद्घाटन बांग्लादेश के एक्शन एजुकेशन इंस्टीट्यूट के महानिदेशक ब्रिगेडियर जनरल मोहम्मद मोनिरुल इस्लाम ने किया। बांग्लादेश स्कूल स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव मोहम्मद रबीउल आलम ने स्वागत भाषण दी.
भारत के शम्भु सेठ को इस प्रतियोगिता के कंपटीशन डायरेक्टर बनाया गए थे। भारत ने इस प्रतियोगिता में वुशू में 15 स्वर्ण पदक, 6 रजत और 3 कांस्य पदक जीते। वहीं, भारतीय स्कूली बच्चों ने ताइक्वांडो में 2 गोल्ड और 1 सिल्वर मेडल जीता। एथलेटिक, और कराटे में खाली हाथ रह गए.
फर्स्ट साउथ एशिया स्कूल स्पोर्ट्स फेडरेशन द्वारा आयोजित इस टूर्नामेंट में भारत के अलावा बांग्लादेश, नेपाल, भूटान और श्रीलंका ने हिस्सा लिया था.

Leave a Reply