राची, झारखण्ड | मई | 04, 2025 ::
रांची जिला वुडबॉल संघ एवं रिलेशनकि ओर से रांची के स्थानीय जयपाल सिंह स्टेडियम में एक दिवसीय इंडिविजुअल स्व अर्जुन बैठा मेमोरियल वुडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इस प्रतियोगिता में रांची जिला के विभिन्न क्षेत्रों से आए वुडबॉल खिलाड़ियों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी डॉ अनिल कुमार, झारखंड राज्य वुडबॉल संघ के सचिव गोविंद झा,रांची जिला वुडबॉल संघ के सचिव सह रिलेशन के निदेशक आशुतोष द्विवेदी , समाजसेवी दीपक वर्मा, रिंकू वर्मा ने संयुक्त रूप से विजेता खिलाडियों को मेडल और प्रस्सती पत्र देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से सरवर अंसारी, आशुतोष कुमार,
सौरभ कुमार मनमोहन सुंडी, राजेश गोप, रितेश कुमार,नदीम खान समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार है:-
बालक वर्ग में…
प्रथम :- देवपुजन ठाकुर
द्वितीय:- मयंक सिंह
तृतीय:- विक्रम कुमार
चतुर्थ:- अजीत गोप
बालिका वर्ग में..
प्रथम :- प्रभा मांझी
द्वितीय:- अनुष्का कुमारी
तृतीय :- नीतू मांझी
चतुर्थ :- रानी कुमारी




