Breaking News कैंपस झारखण्ड

डीएवी शिक्षा दीप कमड़े विद्यालय मे मना क्रिसमस डे 

राची, झारखण्ड  | दिसम्बर |  26, 2024 ::

डीएवी शिक्षा दीप कमड़े विद्यालय मे प्राचार्य ए.के.रॉय के निर्देशन में बच्चों ने घूमधाम से क्रिसमस डे मनाया।
इस अवसर पर सभी बच्चों ने विद्यालय के ऑडोटोरियम को रंग बिरंगे गुब्बारा,घंटी,पुष्पगुच्छ एवं क्रिसमस ट्री से सजाया
उसके बाद श्रेया, प्रियंका,अंशु प्रिया, सुनहरी, मीनाक्षी, सोनाक्षी, धीरज, अनन्या,ज्योति, हर्ष, प्रतीक,अस्मिता,राहुल,सौरभ, जूही आदि आदि छोटे छोटे नन्हें मुन्हें बच्चों ने आकर्षक फैंसी ड्रेस एवं सांता क्लॉज के कपड़े पहनकर कार्यक्रम मे चार चंद लगाया।
बच्चों के मधुर गीतों ने अतिथियों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया।
प्राचार्य ए.के.रॉय ने कहा इस दिन को ही प्रभु ईसा मसीह का जन्म हुआ था इसलिए आज के दिन को क्रिशमस डे के रूप मे मनाया जाता है।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विद्यालय की संस्थापिका नीलम देवी,प्रवक्ता कुणाल कौशल,छात्र क्लब ग्रुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा, प्रशासनिक पदाधिकारी लालमोहन पाठक ने दीप प्रज्वलित कर किया।
मौके पर निदेशक शिवनंदन पाठक ने उपस्थित लोगों को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी वहीं नीलम देवी,अविनाश गौरव,शिव किशोर शर्मा आदि आदि अतिथियों ने सभी बच्चों को पुरस्कार भेंटकर हौसला बढ़ाई।
धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के उप निदेशक प्रभाश गौरव ने किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की सीनियर शिक्षिका संगीता मैडम एवं सहयोगी शिक्षकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Leave a Reply