दिल्ली | जनवरी | 12, 2021 :: दिल्ली फोटोग्राफर पत्रिका द्वारा आयोजित फोटोग्राफी वर्क शॉप एवं प्रदर्शनी में सबसे छोटे फोटोग्राफर कृष गुप्ता का जन्मदिन बहुत ही ख़ास तरीके से बनाया गया। इस वर्कशॉप का आयोजन 10 जनवरी 2021 को फेडर पार्टी हॉल रोहिणी में आयोजित किया गया। कृष गुप्ता के माता पिता दोनों ही प्रोफेशनल फोटोग्राफर है और साथ में कृष की बड़ी बहन भी फोटोग्राफर है , और अब इनकी फैमिली, फैमिली ऑफ़ फोटोग्राफर्स के नाम से जानी जाती हैं। दिल्ली फोटोग्राफर द्वारा आयोजित इस वर्कशॉप में लगभग सौ के करीब फोटोग्राफर्स ने भाग लिया। इस इवेंट में ब्राइट फोटो एल्बम, फोटोनिसिआ और गिफ़्ट्सा जैसी समिति ने अपने प्रोडक्ट के डेमो भी दिखाए। फोटोग्राफी वक्शॉप के दौरान फोटोग्राफर्स का अपने काम के प्रति उत्साह और मनोबल बढ़ाने के लिए मोटिवेशनल स्पीकर श्रीमती मीनू चोपड़ा जी का सैशन भी रखा गया जिसमें बहुत सारे फोटोग्राफर्स का मनोबल बड़ा। एडवरटाइजिंग एंड फैशन फोटोग्राफर श्री अर्पित गुप्ता और अभिनेत्री , आर्टिस्ट और फैशन फोटोग्राफर श्रीमती सीमा गुप्ता ने फोटोग्राफी की कुछ मूल बातें फोटोग्राफर्स को बताई जिससे बहुत सारे फोटोग्राफर्स के कॉन्सेप्ट क्लियर हुए। सबसे बड़े वरिष्ठ फोटोग्राफर श्री वाई एस राजपूत जी को विशेष सम्मान दिया गया और उन्होंने अपने जीवन की कुछ महत्वपूर्ण पल को सबके सामने साझा किया।
Related Articles
अर्चना – चार्टर्ड एकाउंटेंट्स बैडमिंटन लीग – 2021, खेलगांव में दो अक्टूबर से
रांची, झारखण्ड | अक्टूबर | 01, 2021 :: दी इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया, राँची शाखा के द्वारा शनिवार. दिनांक : 02.10.2021 से ठाकुर विश्वनाथ इंडोर स्टेडियम, खेलगांव, राँची में चार्टर्ड एकाउंटेंट्स के लिए दो दिवसीय “अर्चना – चार्टर्ड एकाउंटेंट्स बैडमिंटन लीग – 2021” आयोजित किया जा रहा है । यह लीग सुबह 9 बजे […]
16वीं एरोबिक जिम्नास्टिक राष्ट्रीय चैंपियनशिप प्रतियोगिता मे चयनित जिम्नास्टिक खिलाड़ी बंगलोर रवाना
राँची, झारखण्ड | मार्च | 22, 2022 :: कर्नाटक, बंगलोर मे 26से 27 मार्च 2022 तक आयोजित16वीं एरोबिक जिम्नास्टिक राष्ट्रीय चैंपियनशिप (सभी आयु वर्ग-यथा-सीनियर, जूनियर तथा सब-जूनियर प्रतियोगिता) मे भाग लेने झारखण्ड के जिम्नास्टिक खिलाड़ी हटिया-यशवंतपुर ट्रेन से बंगलोर के लिये रवाना हुए। झारखंड जिम्नास्टिक संघ के अध्यक्ष आर०के० आनन्द, महा-सचिव निशिकांत पाठक, झारखंड […]
त्रिशक्ति वंदना महोत्सव 1 फरवरी को मारवाड़ी भवन राँची मे
🔹1 फरवरी को त्रिशक्ति वंदना महोत्सव, मारवाड़ी भवन राँची मे 🔹आयोजन में रांची की सभी धार्मिक, सामाजिक संस्थाओ का मिल रहा है सहयोग कई जिलों से कथा में शामिल होंगे श्रद्धालु भक्तगण 🔹महोत्सव की जानकारी हेतु विस्तृत रंगीला पोस्टर विमोचन ——————————————- 18जनवरी(रांची, झारखण्ड | जनवरी | मारवाड़ी भवन, राँची में आगामी 1 फरवरी को एक […]