Breaking News Latest News झारखण्ड

खादी एवं सरस महोत्सव 2022-23 का समापन :: झारखंड राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के स्टॉल को मिला प्रथम पुरस्कार

खादी एवं सरस महोत्सव 2022-23 का समापन :: झारखंड राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के स्टॉल को मिला प्रथम पुरस्कार

माननीय राज्यपाल श्री रमेश बैस की गरिमामय उपस्थिति में हुआ खादी एवं सरस महोत्सव 2022-23 का समापन

खादी ने भारत के ग्राम आधारित रोजगार और स्वदेशी की भारतीय कल्पना को नया आयाम दिया है।

खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड राष्ट्रीय स्तर पर एक मजबूत बोर्ड के रूप में उभरा है।
राज्यपाल

=======================

रांची, झारखण्ड  | जनवरी | 08, 2023 :: माननीय राज्यपाल श्री रमेश बैस की गरिमामय उपस्थिति ने महोत्सव की शोभा बढ़ाई। सबसे पहले राष्ट्रीय गान से कार्यक्रम की शुरुआत हुई,इसके बाद पुष्पगुच्छ देकर माननीय राज्यपाल महोदय और अन्य अतिथियों का स्वागत किया गया।माननीय राज्यपाल महोदय ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।इसके बाद उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाने का आदेश दिया। माननीय राज्यपाल महोदय ने अपने संबोधन में कहा कि झारखंड राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड एवं ग्रामीण विकास झारखंड सरकार के संयुक्त प्रयास से प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय खादी एवं सरस महोत्सव का आयोजन किया जाना एक सराहनीय एवं महत्वपूर्ण कदम है। खादी ने भारत के ग्राम आधारित रोजगार और स्वदेशी की भारतीय कल्पना को नया आयाम दिया है। उन्होंने कहा कि महोत्सव निर्माण प्रदर्शन एवं उपलब्धता का जीवंत उदाहरण है यहां देशभर की खादी कतिनों, बुनकरों, कारीगरों एवं हस्तशिल्पयों के उत्पादों को मंच प्रदान करता है। वर्तमान में खादी जन-जन की रोजमर्रा का हिस्सा है ।झारखंड खादी बोर्ड ने हाथ से बने खादी कपड़ों से महिला एवं बच्चों के परिधानों का एक विस्तृत श्रृंखला प्रदान करने में सफलता पाई है। ग्रामीण विकास विभाग के तत्वाधान में सरस महोत्सव में भाग लेने वाले ग्रामीण क्षेत्र के स्वयं सहायता समूह महिलाओं एवं छोटे शिल्पियों का आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण संभव है।उन्होंने यह भी कहा की अपने इन्ही प्रयासों से झारखंड राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड राष्ट्रीय स्तर पर एक मजबूत बोर्ड के रूप में उभरा है। उन्होंने यह भी कहा कि खादी से बने कपड़ों का अधिक से अधिक उपयोग हो तभी हम सब अपने उद्देश्य में सफल हो सकेंगे । अंत में उन्होंने झारखंड राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड तथा ग्रामीण विकास विभाग झारखंड की पूरी टीम को इस महोत्सव के सफल आयोजन पर अपनी शुभकामनाएं दी।

झारखंड राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के स्टॉल को मिला प्रथम पुरस्कार

महोत्सव में लगे सभी खादी स्टॉल्स में झारखंड राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के स्टाल को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ ।वही प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना लोन के अंतर्गत लगे स्टॉल्स में यूपी के राधा ग्राम उद्योग सेवा आश्रम मकरंद नगर कन्नौज यूपी को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। सरकारी स्टाल मे भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण को प्रथम स्थान मिला। साथ ही ग्रामीण विकास विभाग में पलाश मार्ट को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।

यह रहे मौजूद

राष्ट्रीय खादी एवं सरस महोत्सव के समापन समारोह में श्री अरुण कुमार,
भा.प्र.से. विकास आयुक्त, श्री प्रशांत कुमार, भा.प्र.से. सचिव ,ग्रामीण विकास विभाग,झारखण्ड
श्री आकांक्षा रंजन, भा.प्र.से. निदेशक हस्तकरघा रेशम एवं हस्तशिल्प निदेशालय,रांची ,श्री सूरज कुमार , भा.प्र.से. ,मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी , जेएसएलपीएस,
श्री अजय सिंह,भा.प्र.से. मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी ,मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड , श्री रोबिन टोप्पो,संयुक्त सचिव ,उद्योग विभाग, राखाल चन्द्र बेसरा ,सीईओ, झारखंड राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड

Leave a Reply