Breaking News Latest News झारखण्ड राजनीति

झारखंड पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन 24 सितंबर को रांची मे

 

रांची, झारखण्ड  | सितंबर  | 23, 2022 ::  झारखंड पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन शनिवार को रांची ड्यूटी स्थित कार्निवाल बैंकट हॉल में संपन्न होगा इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है शुक्रवार को एक संवाददाता सम्मेलन में पार्टी के प्रधान महासचिव अशोक कुमार भगत ने बताया कि
झारखण्ड अलग राज्य बनने के 22 वर्ष बाद भी झारखण्ड की अपनी सही स्थानीय नीति नही होने के कारण झारखण्ड राज्य का सही एवं सम्पूर्ण विकास नही हुआ है।विगत दिनों मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन द्वारा लाया गया स्थानीय नीति बिल का पार्टी समर्थन करती है और मांग करती है जितना जल्दी संभव हो इसका कानून बनाया जाए।स्थानीय नीति के लिए झारखण्ड पार्टी का स्पष्ट मानना है कि खतियान आधारित स्थानीय नीति होने चाहये।सभी झारखंडी संगठनों को खतियान आधारित स्थानीय नीति का बड़ा दिल दिखाकर समर्थन करना चाहये और कानून बनाकर झारखंडी जन भावना का सम्मान करना चाहये। श्री भगत ने बताया कि अजित कुमार पूर्व महा अधिवक्ता झारखण्ड कल कार्यकर्ता सम्मेलन में झारखंड पार्टी ज्वाइन करेंगे इनके अलावा
आजसू पार्टी की झारखण्ड प्रदेश महिला अध्यक्ष वायलेट कच्छप अपने सैकड़ो समर्थक के साथ झारखण्ड पार्टी जॉइन करेंगी।पूर्व महाअधिवक्ता श्री अजित कुमार एवं आजसू पार्टी की प्रदेश महिला अध्यक्ष श्रीमती वायलेट कच्छप का झारखण्ड पार्टी स्वागत करती है।
झारखण्ड पार्टी जल,जंगल और जमीन की सुरक्षा एवं संरक्षण का संकल्प लेती है।झारखंडी खतियान शिक्षित नौजवान और बेरोजगार युवाओं को शीघ्र रोजगार की व्यवस्था होनी
झारखण्ड पार्टी जल जंगल नही बन स्थायी किया प्रेस वार्ता में पार्टी के प्रधान महासचिव अशोक भगत ने सम्बोधित किया साथ मे महासचिव उमेश पांडेय एवं केंद्रीय प्रवक्ता आनंद पॉल तिर्की उपस्थित थे।

Leave a Reply