Breaking News Latest News कैंपस झारखण्ड

एसएस मेमोरियल कॉलेज में मना कारगिल विजय दिवस

राची, झारखण्ड  | जुलाई  26, 2024 ::

एसएस मेमोरियल कॉलेज के सभागार में “कारगिल बिजय दिवस” मनाया गया
और देश के वीर शहीदों के तस्वीर में श्री चरणों में पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी ।
कॉलेज के प्राचार्य डॉ बीपी वर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा आज प्रत्येक विद्यार्थी को राष्ट्र भक्ति का भाव रखना चाहिए। आज 26 जुलाई को ही कारगिल विजय दिवस इस लिये मनाया जाता है की भारतीय सेना द्वारा 3 मई 1999 से शुरू हुए कारगिल युद्ध “ऑपरेशन विजय “26 जुलाई 1999 को आधिकारिक रूप से कारगिल युद्ध समाप्ति की घोषणा की गयी थी ।
साथ ही उन्होंने यह कहा कि सभी विद्यार्थियों को ख़ास कर छात्राओं को सेना के तीनों अंगों में शामिल होकर, देश की सेवा कर के अपने वतन की रक्षा कर सम्मान बढ़ा सकते हैं।

कॉलेज की शिक्षिका डॉ जिज्ञासा ओझा ने देश भक्ति गीत “ए मेरे वतन के लोगों जारा आँख में भर लो पानी जो शहीद हुए हैं उनकी जरा याद करो क़ुर्बानी “ गीत गाकर देश भक्ति भाव जगाया ।

कॉलेज के शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ समर सिंह ने अपने वक्तव्य की शुरुआत
राम प्रसाद बिस्मिल्ल के श्लोक
“सरफ़रोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है” से की।
डॉ आकांक्षा सिंह ने सभी शहीदों को नमन करते हुए कहे की जिस प्रकार सेना के जवान देश भक्ति भाव का रखते हुए देश सेवा के लिए अपने प्राणों की आहुति देते हैं, हमें भी अपने कर्तव्यों को ख़्याल रखते हुए देश हित में कार्य करना चाहिए।
नागपुरी भाषा के विद्यार्थी जीतन खलखो ने देश भक्ति गीत “मेरा देश मेरा मुल्क मेरा ये वतन “ गाकर विद्यार्थियों में देश भक्ति का भाव जगाया ।
धन्यवाद ज्ञापन करते हुए प्रोफ़ेसर राजेश कुजूर ने कहे कि मुझे अपने देश के वीर सैनीकों पर गर्व है ।
राजनीति विज्ञान के शिक्षक डॉ एनके सिन्हा ने कार्यक्रम का संचालन किया ।
इस अवसर पर डॉ आर एन सिंह, डॉ बिनय अखोरी, डॉ अनिल कुल्लू , डॉ रणजीत कुमार, डॉ अनुपमा सिंह, डॉ सीमा सुरीन, डॉ जुरन सिंह, डॉ मुकेश उराँव, डॉ अभिषेक गुप्ता, डॉ सुबास साहु, डॉ राजश्री कुमारी, डॉ नेम्हा कुमारी, डॉ उषा कीड़ो, डॉ कन्हैया सिन्हा, डॉ नाजीश डॉ प्रांजल साहा सहित कई शिक्षक गण एवं सैकड़ों विद्यार्थी गण उपस्थित हुए ।

Leave a Reply