Breaking News Latest News झारखण्ड

कृष्णरूप सज्जा प्रतियोगिता 9 को

 

राँची, झारखण्ड | सितम्बर | 04, 2018 :: संस्कार भारती की एक आवश्यक बैठक निवारणपुर स्थित बेतार केन्द्र में प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष उमेशचंद्र मिश्र की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में सर्वसम्मति से निम्नांकित निर्णय लिए गये :
दिनांक 09 सितंबर को बरियातु रोड स्थित मारवाड़ी आरोग्य भवन संख्या 1 (वनवासी कल्याण केन्द्र) के सभागार में कृष्णरूप सज्जा प्रतियोगिता कराई जायेगी।
यह प्रतियोगिता तीन आयुवर्गों में होगी।
पहला आयुवर्ग – 1 से 3 वर्ष तक ग्रुप ए
दूसरा आयुवर्ग – 3 वर्ष से उपर 6 वर्ष तक ग्रुप बी
तीसरा आयुवर्ग – 6 वर्ष से उपर 10 वर्ष तक ग्रुप सी
प्रत्येक आयुवर्ग में प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र प्रदान किया जायेगा।
कृष्णरूप सज्जा प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिये एक बजे से दो बजे तक ऑन स्पॉट रजिस्ट्रेशन कराना आवश्यक होगा जिसके लिये प्रति कान्हा मात्र एक सौ रूपये शुल्क होगा। प्रतियोगिता ठीक दो बजे आरंभ हो जायेगी।
इस प्रतियोगिता के पश्चात कजरी उत्सव होगा जिसके अन्तर्गत कजरी गायन और कजरी नृत्य के आकर्षक कार्यक्रम होंगे। नगर के जाने माने कलाकारों में मनपूरन नायक, मोनिका मुंडु, विपुल नायक, सतीश शर्मा, सुशील कुमार मिश्र, माया वर्मा, जयप्रकाश सिंह, इंदू पराशर सहित कई कलाकार कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।
आज की बैठक में संस्कार भारती झारखंड प्रांत के उपाध्यक्ष राकेश रमण, प्रांतीय मंत्री डॉ॰ सुशील कुमार अंकन, प्रांतीय लोककला संयोजक मनपूरन नायक, प्रांतीय संगीत विधा संयोजक मथुरेश कुमार वर्मा, संस्कार भारती रांची महानगर के अध्यक्ष रामानुज पाठक, उपाध्यक्ष आशुतोष प्रसाद, साहित्य विधा संयोजक माया वर्मा, नाट्य विधा संयोजक डॉ॰ भूपेन्द्र नारायण सिंह, संगीत विधा संयोजक सुशील कुमार मिश्र, नृत्यविधा संयोजक विपुल नायक सहित कलकारों में कुमकुम गौड़, सुकुमार मुखर्जी, विनय कुमार, जयदीप सहाय, अंशु अग्रवाल सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply