Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके झारखण्ड लाइफस्टाइल

राँची शहर के 10 लायंस क्लबो के द्वारा पर्यावरण की सुरक्षा हेतु सामूहिक पौधारोपण

राची, झारखण्ड | जुलाई | 03, 2023 :: लायंस क्लब इंटरनेशनल ज़िला 322A के रीजन 2A और 2B के संयुक्त कार्यक्रम में राँची शहर के 10 लायंस क्लबो के द्वारा पर्यावरण की सुरक्षा हेतु सामूहिक रूप से राँची के हूटुप गौशाला में 200 पौधों का रोपण किया गया।
मुख्य रूप से
पीपल,
नीम,
आम,
लीची,
जामुन,
फूल
इत्यादि के पौधे लगाये गये।

इस कार्यक्रम का आयोजन एक ज़िला एक कार्यक्रम के डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन प्रकाश अरोड़ा, रीजन 2B के रीजन चेयरपर्सन आशीष नेमानी और रीजन 2A के रीजन चेयरपर्सन दिवाकर राजगरिहा के सहयोग से हुआ।

लायंस क्लब ऑफ़ राँची प्रभात,
राँची ग्रेटर,
राँची कैपिटल,
हिनू, धुर्वा,
राँची स्माइल,
राँची ईस्ट,
राँची समर्पण,
राँची गैलेक्सी एवं
राँची मुक्ति
इत्यादि क्लबो के पदाधिकारी इस पौधारोपण कार्यक्रम में शामिल हुए।

इस मौक़े पर कैबिनेट सचिव सुनील केडिया, कैबिनेट कोषाध्यक्ष सुजीत कुमार, जोन चेयरपर्सन प्रमोद श्रीवास्तव, प्रेम शंकर मिश्रा, डिब्जानी भट्टाचार्जी, विभिन्न क्लबो के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, निदेशक आदि मौजूद थे।

Leave a Reply