धनबाद, झारखण्ड | जनवरी | 29, 2021 :: झारखंड मुक्ति मोर्चा धनबाद जिला कमेटी ने एक प्रेस वार्ता कर सोमवार को बताया कि धनबाद में वैश्विक महामारी कोरोना के वजह से 49 वां स्थापना दिवस का आयोजन नहीं किया जाएगा नेताओं ने बताया कि प्रत्येक वर्ष 4 फरवरी को झारखंड मुक्ति मोर्चा अपना स्थापना दिवस धनबाद के गोल्फ मैदान में मनाती रही है। लेकिन वैश्विक महामारी के वजह से इस वर्ष सादे समारोह में स्थापना दिवस कार्यक्रम को संपन्न किया जाएगा। जिसके तहत प्रत्येक प्रखंड कार्यालय में पंचायत स्तर के कार्यकर्ता एक आयोजन कर स्थापना दिवस समारोह संपन्न करेंगे। जबकि जिला कमेटी और केंद्रीय कमेटी शहर के जिला परिषद मैदान में एक छोटा आयोजन कर झारखंड आंदोलन में शहीद हुए लोगों को समाधि बनाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगी तथा तथा झंडोत्तोलन कर स्थापना दिवस की औपचारिकता पूरी की जाएगी। इस औपचारिकता वाले स्थापना दिवस कार्यक्रम में जिला कमेटी तथा केंद्रीय कमेटी के पदाधिकारी भी शामिल रहेंगे। हालांकि प्रेसवार्ता में बताया गया कि अगले वर्ष 2022 में झारखंड मुक्ति मोर्चा के स्थापना का 50 वां वर्ष होगा। जिससे वह लोग काफी धूमधाम से आयोजित करेंगे।
Related Articles
लिटिल विंग्स स्कूल कराटे ट्रेनिंग सेंटर, राँची के करातेकIरो का बेल्ट ग्रेडेशन : बेस्ट प्रदर्शन करने वालो को मेडल
राची, झारखण्ड | जुलाई | 28, 2023 :: शोतोकान कराटे डो फेडररेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में बूटी मोड़ स्थित लिटिल विंग्स स्कूल कराटे ट्रेनिंग सेंटर, राँची के करातेकIरो का बेल्ट ग्रेडेशन हुआ जिस में पास हुए करातेकIरो को बेल्ट प्रदान किया गया. सभी का ग्रेडेशन शिहान मानस सिन्हा के निर्देश पर शोकफ के प्रशिक्षक […]
दीपशिखा का 35 वां वार्षिकोत्सव समारोह
राची, झारखण्ड | अगस्त | 14, 2023 :: दीपशिखा का 35 वां वार्षिकोत्सव समारोह एक्स. आई. एस. एस. सभागार में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कृपा नंद झा आई ए एस प्रधान सचिव, समाज कल्याण विभाग झारखण्ड सरकार उपस्थित थे। कार्यक्रम का प्रारंभ सुधा ल्हीला कार्यकारी निदेशिका ने सभी अथितियों का स्वागत […]
जेसीआई रांची जेसीरेट का शपथ ग्रहण समारोह, अध्यक्ष बनी जेसीरेट शीतल शर्मा, सचिव जेसीरेट नीमा मस्करा
रांची, झारखण्ड | जनवरी | 29, 2022 :: जेसीआई रांची ने 29 जनवरी 2022 दिन शनिवार को दोपहर 3:00 बजे जेसीआई ऑफिस में शhपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जिस के मुख्य अतिथि थे जेसी गौतम कुमार। समारोह में संस्था की नवनिर्वाचित जेसीरेट अध्यक्ष जेसीरेट शीतल शर्मा ने अपनी नई टीम के साथ शपथ ग्रहण किया। […]