धनबाद, झारखण्ड | जनवरी | 29, 2021 :: : जिले के एंबुलेंस चालको ने शुक्रवार को धनबाद जिला एंबुलेंस सेवा संघ का गठन किया।
जिसमे मुख्य भूमिका भाजपा नेता अमरेश सिंह का रहा। मौके पर अमरेश सिंह ने बताया कि जिले में एंबुलेंस चालकों का कोई संगठन नहीं था। जिससे इन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। ऐसे में एंबुलेंस चालकों का संघ का आज गठन हुआ। जिसमें जिले के सभी नर्सिंग होम, अस्पताल के पास से चलने वाले एंबुलेंस चालकों को शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि एंबुलेंस चालकों का संघ कई तरह की सामाजिक गतिविधियों को भी जारी रखेगा। वैश्विक महामारी कोरोना काल में भी एंबुलेंस चालकों ने अपनी जान की परवाह ना करते हुए मरीजों को लाने व पहुंचाने का काम बेखौफ होकर किया है। एंबुलेंस चालक सेवा संघ जल्द ही जिले में मरीजों के लिए एक भाड़ा तालिका तय करेगी। जिससे कि किसी प्रकार के गलत हरकत और गलत भाड़ा वसूलने वालों पर अंकुश लगाया जा सके। संघ का अध्यक्ष अमित कुमार सिंह को बनाया गया। वही संगठन के संरक्षक अमरेश सिंह होंगे।
