Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके खेल झारखण्ड राष्ट्रीय

विश्व का सबसे बड़े हॉकी स्टेडियम में पहली जीत झारखंड के नाम : उड़ीसा को 4=0 से पराजित 

विश्व का सबसे बड़े हॉकी स्टेडियम बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम राउरकेला, उड़ीसा में पहली जीत झारखंड के नाम=उड़ीसा को 4=0से पराजित

*उड़ीसा के माननीय मुख्यमंत्री श्री नवीन पटनायक जी आज विश्व के सबसे बड़े हॉकी स्टेडियम बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम राउरकेला ओड़िसा का उद्घाटन किया

*उड़ीसा के खेल मंत्री ,हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप तिर्की ,हॉकी इंडिया के महासचिव सह हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह ने झारखंड और ओडिसा के बीच खेले गए मैत्री मैच का उद्घाटन खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया

*झारखड़ के आतिश डोडराय ने इस स्टेडियम का पहला गोल किया

झारखंड की राजधानी रांची से 170 किलोमीटर हॉकी की नर्सरी सिमडेगा जिला मुख्यालय से मात्र 70 किलोमीटर राउरकेला उड़ीसा में आज विश्व के सबसे बड़े हॉकी स्टेडियम बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम राउरकेला उड़ीसा का उद्घाटन उड़ीसा के माननीय मुख्यमंत्री श्री नवीन पटनायक जी ने किया उद्घाटन कार्यक्रम में आज पहला मैच पुरुष जूनियर वर्ग का हॉकी उड़ीसा और झारखंड के बीच मैत्री मैच खेला गया। बीस हजार से भी अधिक उड़ीसा के दर्शकों,ओडिसा सरकार के मंत्रियों ,बड़े बड़े अधिकारियों,भारतीय पुरुष हॉकी टीम के सभी सदस्यो ,हॉकी इंडिया के सभी बड़े अधिकारियों की उपस्थिति में खेले मैत्री मैच में झारखंड टीम ने मेजबान उड़ीसा को 4=0से पराजित कर इस स्टेडियम की पहली जीत करते हुए इतिहास रच दिया। बिरसा मुंडा अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में मैच के 3 तीसरे में मिनट में झारखंड के आतिस दोदराय ने पेनाल्टी कॉर्नर में गोल कर इस स्टेडियम का पहला और झारखंड का पहला गोल किया।29मिनट में अभिषेक तिग्गा,39मिनट में जोसेफ टोपनो और 54मिनट में डेबिट दोदराय ने गोल किया।
झारखंड और ओडिसा के साथ खेले गए मैत्री मैच की शुरुवात ओडिसा सरकार के खेल मंत्री , हॉकी इंडिया के अध्यक्ष पद्मश्री डा दिलीप तिर्की और हॉकी इंडिया के महासचिव सह हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह ने किया।
i: *झारखंड टीम*
विजय महतो, लव लाइट कुजूर,रोहित बेसरा, डेबिट धनवार,प्रेम केरकेट्टा,जोसेफ टोपनो, सेट टोपनो,अमृत तिर्की,नवीन केरकेट्टा,अभिषेक गुड़िया,अभिषेक तिग्गा,सुखनाथ गुड़िया,सिमोन बोदरा,भीमसेन किस्कू,शिवम सिंह,प्रदीप ,आतिश दोदराय, दनियाल सोय,
कोच मनीष कुमार और मनोज प्रधान,मैनेजर=मनोज कोनबेगी।

विश्व का सबसे बड़ा बिरसा मुंडा अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम हॉकी स्टेडियम राउरकेला में पहला मैच झारखंड के विजई होने पर ओके झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ टीमें टीम को बधाई देते हुए कहा विश्व प्रसिद्ध इस स्टेडियम में इतनी अधिक उड़ीसा के समर्थकों के बीच झारखंड ने जीत हासिल कर बहुत बड़ी कामयाबी हासिल की है हमारे खिलाड़ियों ने बहुत सी अच्छा प्रदर्शन किया गोलकीपर से लेकर फॉरवर्ड सभी खिलाड़ियों ने अपना शत-प्रतिशत किया टीम के मैनेजमेंट कोच मैनेजर लोगों ने भी मेहनत किया और आज भगवान बिरसा मुंडा के नाम से बने इस स्टेडियम में इतिहास रच दिया।
टीम मैनेजर सह हॉकी झारखंड के उपाध्यक्ष मनोज कोनबेगी ने कहा की अचानक ओके दर्शन के अध्यक्ष जी का फोन आया और इस मैच के जानकारी देते हुए तीन बनाने के जिम्मेवारी मुझे दी गई सभी खिलाड़ी छुट्टी में थे सभी खेल छात्रावास बंद थे, खिलाड़ी कोई खिलाडी रांची, कोई खिलाडी गुमला ,कोई सिमडेगा,कोई खिलाड़ी टाटा तो कोई हैदराबाद ,सबको फोन किया, कोई पास आया तो कोई ट्रेन से और सबको कल राउरकेला में एकजुट किया गया और सब को मोटिवेट किया गया आज सुबह भी टीम को मोटिवेट किया गया और हमारे खिलाड़ियों ने इतनी अधिक दर्शकों के बीच जिस तरह खेल का प्रदर्शन किया है निश्चित रूप से आने वाले दिनों में झारखंड के लिए एक नया सवेरा लेकर आएगा।

स्टेडियम के उद्घाटन में उड़ीसा के माननीय मुख्यमंत्री नवीन पटनायक जी ने कहा की महान स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा जी के श्रद्धांजलि में राउरकेला के स्टेडियम का नामकरण बिरसा मुंडा अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम किया है जहां 13 जनवरी से 29 जनवरी तक विश्वकप हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है इसके साथ ही साथ उड़ीसा के कई प्रखंडों में आज खेल छात्रावास की शुरुआत की गई।
झारखंड और उड़ीसा में मैच के बाद भारतीय सीनियर पुरुष टीम के एक और बी के बीच मैच खेले गए ।

 

Leave a Reply