Breaking News Latest News कैंपस खेल झारखण्ड

झारखंड स्टेट जूनियर, कैडेट, अंडर 21 एवम् सीनियर कराटे चैंपियनशिप 2024 सम्पन्न : गोल्ड मेडलिस्ट नेशनल चैम्पियनशिप में करेंगे झारखंड का प्रतिनिधित्व

राची, झारखण्ड | अप्रैल | 21, 2024 ::

स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन ऑफ झारखंड द्वारा आज दिनांक 21 अप्रैल को झारखंड स्टेट जूनियर, कैडेट, अंडर 21 एवम् सीनियर कराटे चैंपियनशिप 2024 का समापन हरिवंश ताना भगत इंडोर स्टेडियम रांची में हुआ। प्रतियोगिता के दूसरे दिन आज कुमीते के वर्ग जूनियर, कैडेट, अंडर 21 एवम् सीनियर का प्रतियोगिता हुआ। विजेताओं को स्पोर्ट्स कराटे ऐसोसिएशन ऑफ झारखंड के सचिव सेंसाई हेजाज़ अकसद, राष्ट्रीय कोच शिहान रंजीत मेहता, राष्ट्रीय रेफरी कोशी नरेंद्र सिन्हा, शिहान शशि पांडे, सेंसाई धनंजय श्रीवास्तव द्वारा मेडल प्रदान किया गया।
आज के प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार रहा हैं
गोल्ड मेडल
अलीशा केरकेट्टा, स्नेहा बालमुची, अकंच्छा तिर्की, आहना मंडल, आर्या अग्रवाल, प्रिशा पंकज, तविशी वर्मा, रीया कुमारी, स्वेता कुमारी, शीतल तोपनो, राजा घोष, विवेक धान, मुकेश बोदरा, दिव्यांश श्रीवास्तव, संजय कुमार, ऋषी राज सिंह, अंकित धान, जॉनसन खेस, अविसेख, विवेक कच्छाप, बालाजी हीरो, रवि सोरेन, अमृत मुंडा, अमर।

सिल्वर मेडल
चंदन कुमार, प्रिंस गुप्ता, अमरजीत मुंडा, प्रिंस ठाकुर, शोषण बोदरा, प्रियांशु लकड़ा, अंशु मिश्रा, अरिसल हीरो, भूपेन्द्र सिंह, राजा घोष, प्रमोद यादव, चंदन शाहनी,अमीश यादव, प्रियंशी कुमारी, अनुष्का आकांक्षा, सुहानी टोप्पो, कृतिका ठाकुर, निलिशा गुड़िया, सीता मनी उरांव।

ब्राउंज मेडल
अपूर्व राज, पुजा तिर्की, प्रियंका कुमारी, विधि रवि, सोनमती कुमारी, संजना मिंज, अलका बारला, जितेश मुंडा, अनंत हस्सा, एडमिन टोपनो, सिवदत्त लोहरा, गौरव मुंडा।

इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाले प्लेयर्स देहरादून में होने वाले नेशनल चैम्पियनशिप में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे।

विजेताओं को स्पर्ट्स कराटे स्पोर्ट्स ऑफ झारखंड के सी ई वो सेंसाई के के सिंह, अध्यक्ष हंसी मानस सिन्हा, सेंसाई उदय कुमार ने बधाई दी।

 

Leave a Reply