राची, झारखण्ड | जुलाई 04, 2024 ::
मारवाड़ी महिला मंच रांची शाखा के द्वारा क्षितिज मुक एवं बधिर स्कूल में बाल उत्थान शिविर का आयोजन गया इसमें 75 बच्चों के बीच चित्रकला प्रतियोगिता कराकर बच्चों को पुरस्कृत किया गया, हॉस्टल में रहने वाले बच्चों के लिए स्कूल को एक नया फ्रिज दिया गया।
चुटिया स्थित शिरडी साईं पब्लिक स्कूल में चार नए पंखे देकर उनका उद्घाटन किया गया, पंखों को चलते देख छोटे-छोटे बच्चे खुशी से तालियां बजाने लगे । इसमें पढ़ने वाले बच्चे अत्यंत निम्न आय वर्ग वाले परिवार से आते हैं।
सभी बच्चों को पेंसिल बॉक्स पेंसिल कलर शार्पनर इरेज़र केला चिप्स स्नैक्स बिस्किट दिया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रूपा अग्रवाल, शाखा अध्यक्ष मधु शर्राफ, सचिव उर्मिला पाड़िया, उपाध्यक्ष सरिता अग्रवाल, निवर्तमान अध्यक्ष नैना मोर, कोषाध्यक्ष शशि डागा, सह सचिव प्रीति बंका, बाल विकास प्रमुख रीता केडिया, रेखा जैन, सीमा टाटिया, सुनीता सरावगी, पुष्पा अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल, शोभा हेतम सरिया, अर्चना अग्रवाल, प्रीति पोद्दार, सुषमा पोद्दार, छाया अग्रवाल, विद्या अग्रवाल, सुधा अग्रवाल का महत्वपूर्ण योगदान रहा।




