राची, झारखण्ड | दिसम्बर | 30, 2024 ::
31 दिसंबर 2024 से 2 जनवरी 2025 तक सेंट्रल पब्लिक स्कूल जमानिया, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश में 26 वी राष्ट्रीय सब जूनियर एवं जूनियर बालक/बालिका टेनिस वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजित हो रही हैं जिसमें भाग लेने के लिए झारखंड टेनिस वॉलीबॉल सब जूनियर एवं जूनियर बालक/ बालिका टीम टाटा नगर रेलवे स्टेशन से जमानिया गाजीपुर उतर प्रदेश के लिए प्रस्थान की
टीम इस प्रकार है–
* सब जूनियर बालक वर्ग
रीहन कुमार(कप्तान), अंशु प्रसाद, आदर्श तिवारी, आशीष राज, अरशद अली, जाफर अली, प्रशिक्षक श्वेत सिंह शामिल हैं
* सब जूनियर बालिका वर्ग
दीक्षा राज(कप्तान), मुस्कान कुमारी, आराध्या कुमारी, हर्षिता भारद्वाज सभी सरायकेला खरसांवा से , खुशबू तिग्गा, मनीषा कुमारी कस्तुरबा गांधी बालिका विद्यालय बूरमु टीम की प्रशिक्षिका सृष्टि कुमारी शामिल हैl
* सब जूनियर मिक्सड डबल्स
सन्नी राज, आकृति कुमारी।
* जूनियर बालक वर्ग
शुभम कुमार(कप्तान), प्रेम कुमार, आलोक कुमार, रॉनी भट्टाचार्य, करण मालाकार एवं प्रशिक्षक शुभम् उरांव शामिल हैं l
* जूनियर बालिका वर्ग
पिंकी कुमारी(कप्तान), रीया कुमारी सभी सरायकेला खरसांवा से,अंशु कुमारी, मनीषा कुमारी, रेणु कुमारी, ज्योति कुमारी सभी कस्तुरबा गांधी बालिका विद्यालय बूरमु रांची से प्रशिक्षिका खुशी कुमारी शामिल हैं l
जूनियर मिक्सड डबल्स
रौनक कुमार, प्रीति कुमारी।
इस मौके पर पूर्वी सिंहभूम जिला टेनिस वॉलीबॉल संघ सचिव अरशद अली, सरायकेला खरसांवा के सचिव दीपक कुमार,ओमप्रकाश पांडे, प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, शर्मा जी आदि ने सभी खिलाडिय़ों को हार्दिक बधाई एवं जीत कर आने की शुभ कामनाएं दी ।
टीम के मुख्य कोच दीपक कुमार की देख-रेख में टीम प्रस्थान की ।




