Breaking News Latest News कैंपस खेल झारखण्ड राष्ट्रीय

देहरादून : झारखंड कराटे टीम को काता में कांस्य पदक 

राची, झारखण्ड  | फरवरी | 18, 2023 ::  कराटे इंडिया आर्गेनाइजेशन के द्वारा दिनांक 18 से 19 फरवरी तक देहरादून में आयोजित अंडर 21 एवं सीनियर ऑल इंडिया कराटे प्रतियोगिता के पहले दिन पुरुष वर्ग के टीम काता में झारखंड टीम कांस्य पदक जीतने में सफल रही।

झारखंड टीम में शामिल विक्रम सांगा , संतोष गोस्वामी तथा मुकेश बोदरा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन राउंड जीतने में कामयाब रहे।

उनकी इस सफलता पर स्पोर्टस कराटे एसोसियेशन के अध्यक्ष अनुराग सरावगी, उपाध्यक्ष सेंसेई मानस सिन्हा, सेंसई रंजीत केशरी, सचिव सेंसाई कृष्ण कुमार सिंह, सेनसेई शशि पाण्डे, सेंसेई हेजाज़ असदक तथा सेंसेई नरेन्द्र सिन्हा ने बधाई दी।

Leave a Reply