Breaking News सिनेमा

पलामू :: कलाकारों के सम्मान में ” झारखंड कला रत्न सम्मान”  समारोह

पलामू, झारखण्ड | फरवरी   | 13, 2021 ::  “झारखंड फिल्म निर्माता संघ” की पलामू (जिला) इकाई डाल्टेनगंज द्वारा आज दिनांक 13 फरवरी 2021 दीन शनिवार को कलाकारों के सम्मान में ” झारखंड कला रत्न सम्मान”  समारोह का आयोजन “ग्रीन वेली इंटरनेशनल स्कूल जी0एल0ए0 कालेज डालटनगंज के प्रांगण में किया गया है ।  जिसमें पलामू जिले में कार्यरत वैसे कला साधकों व कलाकारों को जो वर्षों से  पलामू जिले में अपने-अपने कला के क्षेत्र में साधना में रत हैं और विभिन्न अवसरों पर सम्मान व पुरस्कार प्राप्त कर चुके हैं उन सभी को झारखंड कला रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया ।जिनके नाम इस प्रकार से है सैकत चटर्जी ,कामाख्या प्रसाद सिन्हा , अब्दुल हामिद, प्रेम प्रकाश ,गोविंद सिंह, संजीव सिंह, परिमल भट्टाचार्य ,अमर भांजा ,जावेद अहमद, रविशंकर ,मोहम्मद नसीम,  अविनाश कुमार तिवारी ,शंकर तरंग ,युगांत बद्री पांडे ,कमल रंजीत ,रजनीकांत सिंह ,उज्जवल सिन्हा, मनीष कुमार ,डॉक्टर प्रवेश दुबे ,सुमित कुमार मिश्रा, देवेंद्र ठाकुर ,धीरज मेहता, तनवीर आलम , प्रकाश कुमार दीपक कुमार गुप्ता, रीता सिन्हा, मुनमुन चक्रवर्ती, मनीषा सिंह ,काजल राज ,रूपा कुमारी ,दीप्ति अग्रवाल ,आशना कुजूर ,रुखसाना बरसी, कनक लता, बिलाल अंसारी ,श्रीराम डाल्टन,  नैयर जमाल, अमन चक्र ,आशा शर्मा ,पूजा बर्मन ,राजेश पांडे, संजीत प्रजापति, सुजीत कुमार, सुदामा मींज, अजीत कुमार ,संतोष सोनी, राजन वर्मा, पंडित राजाराम मिश्र ,अरशद जमाल, मोहम्मद अशफाक अहमद ,राजा सिन्हा, सूरज कुमार मिश्रा, राम किशोर पांडे ,श्याम किशोर पांडे ,असलम अंसारी, सिकंदर कुमार ,अमर सहाय, उमाशंकर मिश्रा, पिंकू पाठक ,बलीराजा शाह, अभिषेक मिश्रा, पंकज निराला ,अदनान काशि फ , आयुषी ,रूपेश, रजत मिश्रा ,भूपेश शर्मा ,सुशील तिवारी, शर्मिला सोनी, शालिनी श्रीवासतव ,अमित कुमार , सुमित कुमार, मनोज कुमार मेहता ,डॉक्टर श्रवण सिंह ,गिरजा शंकर अग्रवाल ,रीना सिंह ,डॉ अरविंद कुमार राय, कृष्णा यादव कृष्नेंदू ,मृत्युंजय मौर्या, डॉक्टर राज पांडे , सूर्यकांत कुमार ,हरिवंश प्रधान,  प्रभा आयूश्री को उपस्थित गणमान्य लोगों के बीच  इन कलाकारों साला साधकों को झारखंड फिल्म कला रतन सम्मान से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य व विशिष्ठ अतिथि के रूप में  अविनाश देव ,प्रदीप नारायण ,डॉक्टर राज पांडे ,हरिवंश प्रभात ,झारखंड फिल्म निर्माता संघ के महासचिव उमा शंकर झा ,डॉक्टर प्रवेश दुबे उपस्थित थे। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि अविनाश देओल अविनाश देव ने कहा कि पलामू जिले में कलाकारों की कोई कमी नहीं है किसी भी गरीब कलाकार को उसकी गरीबी के कारण उसकी प्रतिभा को मरने नहीं देंगे और पलामू में पहली बार इस तरह का कार्यक्रम आयोजित किया गया है इसके लिए सारा श्रेय झारखंड फिल्म निर्माता संघ एवं डॉक्टर प्रवेश दुबे को जाता है डॉक्टर प्रवेश दुबे के अथक प्रयासों से ही यह कार्यक्रम संभव हो पाया है इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश वह बिहार से भी कला प्रेमी शामिल हुए इस अवसर पर महासचिव श्री उमा शंकर झा ने कहा कि झारखंड फिल्म निर्माता संघ पलामू जिले में कलाकारों के बीच उनके उत्साह ,आर्थिक सुदृढ़ीकरण व प्रशिक्षण हेतु हमेशा तत्पर रहेगा और अन्य कार्यक्रम भी समय-समय पर यहां कराता रहेगा सम्मानित सभी कलाकारों को प्रशस्ति पत्र व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया

Leave a Reply