Breaking News झारखण्ड सिनेमा

विजय शाहदेव की चर्चित शार्ट फ़िल्म “दी साइलेंट स्टेचू” का स्क्रीनिंग 3 फरवरी को सुबह 11.30 बजे खेलगांव के स्क्रीन न.1 में

रांची, झारखण्ड | फरवरी | 02, 2019 :: दूसरे झारखंड इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल में “फुलमानिया” फ़िल्म का सफल प्रदर्शन के बाद लाल विजय शाहदेव की चर्चित शार्ट फ़िल्म “दी साइलेंट स्टेचू” का स्क्रीनिंग 3 फरवरी को सुबह 11.30 बजे खेलगांव के स्क्रीन न.1 में होगा।
15 मीनट की इस फ़िल्म को प्रतिष्ठित कान्स फ़िल्म फेस्टिवल में चयन पहले ही हो चुका है।
इस फ़िल्म की मुख्य कलाकार रिचा सोनी ने बताया कि ये उनके जीवन का सबसे कठिन चरित्र था जिसे पर्दे में उतारना मेरे लिए बहुत बड़ी चुनौती थी।

निर्माता निर्देशक लाल विजय शाहदेव ने बताया कि ये फ़िल्म उनकी पहली फ़िल्म है जिसका कांन्स फ़िल्म फेस्टिवल में सेलेक्ट होना मेरे लिए बहुत बड़ी बात थी। अब इस फ़िल्म को झारखंड इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल में दिखाए जाने से खुश हूं। इस फ़िल्म को देखने के बाद फिर से एक बार दर्शक सोचने पर मजबूर हो जाएंगे।
फ़िल्म के मुख्य पात्र रिचा सोनी, इंद्रनील सेनगुप्ता, करन शर्मा, रितु शर्मा, निशिकांत दीक्षित, चुन्नू मेहरा हैं।
आकृति एंटरटेनमेंट प्रा. लि. के बैनर तले बनी इस फ़िल्म को यू टी एफ टेलीफिल्म ने प्रेजेंट किया है।
इस फ़िल्म को जल्द ऑनलाइन रिलीज किया जाएगा।

Leave a Reply