Breaking News झारखण्ड सिनेमा

झारखंड अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 1 फरवरी से :: विदेशी मेहमानो का रांची आना शुरू

 

रांची, झारखण्ड | जनवरी | 30, 2019 :: 1 से 3 फरवरी को रांची के खेल गांव में आयोजित होने वाले झारखंड अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में भाग लेने के लिए अनेक विदेशी मेहमान रांची पधार चुके हैं और कुछ अन्य 31 जनवरी को अपराहन 4:30 बजे सूचना भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में आप प्रेस के साथियों के रूबरू होंगे जो रांची पहुंच चुके हैं, उनमें अफ़गा़निस्तान के कु़द्रतुल्लाह ताघी, पोलैंड के नतालिया जनोसझेक, इजरायल के लिराज चरही और डेन वॉलमैन हैं. 31 तारीख को रांची पहुंचने वाले प्रतिनिधियों में इज्राइल के अन्य फि़ल्मकार तथा जापान रूस, फिलिस्तीन, इंग्लैंड, अमेरिका, दुबई के अलावा मुंबई के फिल्मकार शामिल हैं. इनके अलावा अध्यक्ष ऋषि प्रकाश मिश्र और प्रवक्ता सुनील सिंह बादल अपराहन 4:30 पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देंगे .

Leave a Reply