Latest News झारखण्ड राजनीति राष्ट्रीय विदेश

मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व में झारखंड का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल चेक गणराज्य और जापान की छह दिवसीय यात्रा पर

रांची, झारखण्ड । अक्टूबर | 07, 2017 :: मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व में झारखंड का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल चेक गणराज्य और जापान की छह दिवसीय यात्रा पर आज रांची से रवाना हुआ। यह प्रतिनिधिमंडल आज देर रात नई दिल्ली से चेक गणराज्य की राजधानी के लिए प्रस्थान करेगा। जापान के भारत स्थित राजदूत  केनजी हिरामात्सु ने दिल्ली स्थित जापान दूतावास में झारखंड के प्रतिनिधिमंडल को रात्रिभोज पर आमंत्रित किया
जापानी दूतावास में झारखण्ड के प्रतिनिधिमंडल में मुख्यमंत्री  रघुवर दास के साथ अपर मुख्य सचिव सह विकास आयुक्त  अमित खरे, स्थानिक आयुक्त डी के तिवारी, मुख्यमंत्री के सचिव  सुनील कुमार वर्णवाल, रियाडा के सचिव  सुनील कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के निजी सचिव  अंजन सरकार, मुख्यमंत्री के नई दिल्ली स्थित निजी सचिव  के पी बालियान, ईवाई के वाइस प्रेसिडेंट प्रिय रंजन कुमार सिंह, ईवाई के प्रोजेक्ट मैनेजर  वरुण अरोड़ा, टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट  सुनील भास्करन, जेसीपीसीपीएल के प्रबंध निदेशक सी वी शास्त्री सम्मिलित हैं।

Czech Republic and japan

इस रात्रि भोज के दौरान झारखंड में निवेश और औद्योगिक प्रगति की संभावनाओं पर चर्चा हुई। इस रात्रि भोज में जापान की प्रतिष्ठित कंपनियों के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे जिनमें सोजतसु इंडिया(Sojitsu India), मित्सुई इंडिया(Mitsui India), मित्सुबिशी हेवी इंडस्ट्रीज इंडिया (Mitsubishi Heavy Industries India), नेपाल स्टील एवं सुमितओमो मेटल्स इंडिया (Nippon Steel & Sumitomo Metals India and Sumitomo India), सुमितोमो इंडिया के प्रतिनिधि उपस्थित थे। रात्रि भोज पर चर्चा में जेट्रो(JETRO) इंडिया के चीफ डायरेक्टर जनरल श्री काजूआ नाकाजो (Mr. Kazuya Nakajo) भी उपस्थित थे। जेट्रो इंडिया जापान सरकार से संबंधित एक ऐसी संस्था है जो जापान तथा अन्य देशों के बीच निवेश एवं परस्पर व्यापार को बढ़ावा देने का कार्य करती है रात्रिभोज के दौरान झारखंड में निवेश को बढ़ावा देने तथा सरकार द्वारा किए जा रहे सर्वांगीण विकास के प्रयास पर चर्चा हुई।

जापान के राजदूत  केनजी हिरामात्सु ने यह विश्वास दिलाया कि जापान दूतावास एवं जापान सरकार झारखंड सरकार और इस प्रतिनिधिमंडल को हर संभव सहायता और सहयोग प्रदान करेगी साथ ही राज्य में जापानी निवेश को बढ़ावा देने का भी कार्य करेगी उन्होंने आश्वासन दिया कि जेट्रो, जेआईसीए (JICA) एवं अन्य जापान सरकार से संबंधित संस्थाएं निवेश को बढ़ावा देने संबंधी कार्यक्रम करेगी।

Leave a Reply