Breaking News Latest News झारखण्ड बिज़नेस

झारखंड इलेक्ट्रिक ट्रेडर्स एसोसिएशन :: गौतम बियानी को सत्र 2022-23 को निर्विरोध अध्यक्ष

झारखंड इलेक्ट्रिक ट्रेडर्स एसोसिएशन :: गौतम बियानी को सत्र 2022-23 को निर्विरोध अध्यक्ष

झारखंड इलेक्ट्रिक ट्रेडर्स एसोसिएशन का वर्ष 2022-23 का वार्षिक आम सभा रविवार को होटल एवीएन ग्रैंड मे सम्पन्न हुआ। सत्र 2021-22 के आमसभा का स्वागत भाषण वर्तमान अध्यक्ष पंकज चौधरी के द्वारा की गई। सचिव श्री दीपेश चंद्र मिश्र ने सत्र का पूरे वर्ष का कार्य विवरणी की जानकारी दी। कोषाध्यक्ष दीपक मुरारका ने पूरे वर्ष का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया।

आम सभा के संपन्न होने उपरांत सत्र 22-23 चुनाव की प्रक्रिया चुनाव पदाधिकारी राजेश लितहा के द्वारा के द्वारा संपन्न कराई। गौतम बियानी को सत्र 2022-23 को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। दीपेश चंद्र मिश्र को उपाध्यक्ष, विकास अग्रवाल को सचिव, सह सचिव शुभम सिंघानिया, दीपक मुरारका कोषाध्यक्ष, संजय जौहर को ऑडिटर सर्वसम्मति से चुना गया। 21 कार्यकारणी समिति का चयन सदस्यो के द्वारा चुना गया।

कार्यकारणी समिति मे मो नाहिद, प्रवीण मोदी, पंकज कुमार ढक्कर, विनोद गिरि, केदार मित्रा, अजय अग्रवाल, दीपक पटेल, पंकज कुमार श्रीवास्तव, कुशल मक्कर शुशील कुमार अग्रवाल हैं।

Leave a Reply