राची, झारखण्ड | अगस्त 29, 2024 ::
झारखंड प्रदेश राजद महासचिव कैलाश यादव के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल सचिव रामकुमार यादव, श्रमिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुधीर गोप, शब्बर फातमी, सुरेश राय ने अनिश्चित काल हड़ताल पर बैठे ऑटो रिक्शा सीएनजी चालक संघ और ई-रिक्शा चालक समूह से किशोरी यादव चौक स्थित रातु रोड टेंपो स्टैंड में जाकर मुलाकात किया !
मुलाकात में वार्ता के दौरान राजद महासचिव कैलाश यादव ने झारखंड प्रदेश सीएनजी ऑटो चालक संघ के अध्यक्ष दिनेश सोनी, जिला अध्यक्ष अर्जुन राय, संरक्षक उत्तम यादव सहित ऑटो चालक से उनके मांग पत्र पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया !
वार्ता में दिनेश सोनी और अर्जुन यादव ने कैलाश यादव को बताया कि जिला प्रशासन, दक्षिण छोटनागपुर कमिश्नर से मुलाकात कर चर्चा किए और ज्ञापन दिया गया !
ऑटो रिक्शा चालक संघ के बातो के बाद दक्षिण छोटानगपुर कमिश्नर ने कहा की आप लोगो की सभी उचित मांग पर प्रशासन जल्द समाधान निकालेगा !
इस आश्वासन पर ऑटो चालक संघ ने प्रशासन की बातो से संतुष्टि दिखाई लेकिन ऑटो रिक्शा चालक संघ ने कमिश्नर से कहा कि मौखिक आश्वासन नही लिखित में पत्र चाहिए !
इन सभी बातों पर पर राजद महासचिव कैलाश यादव ने कहा की राष्ट्रीय जनता दल ऑटो चालक एवं ई-रिक्शा चालक संघ के मांग का समर्थन करता है जब जब ऑटो यूनियन को राजद से समर्थन की आवश्यकता होगी तो राजद हर वक्त हर संभव साथ खड़ा है !
यादव ने दिनेश सोनी,अर्जुन यादव,उत्तम यादव सहित चालक समूह को कहा कि प्रशासन से आश्वासन के बाद हड़ताल खत्म कर देना चाहिए क्योंकि रांची राज्य का राजधानी है यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है, अस्पताल बस स्टैंड,रेलवे स्टेशन एयरपोर्ट स्कूल कॉलेज में दैनिक सफर करने वाले को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और रोज कमाने खाने वाले ऑटो चालक को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है ! इसलिए उचित मांग पत्र पर प्रशासन गंभीरता दिखाते हुए तत्काल समय में निष्कर्ष निकालने का कार्य करे




