राची, झारखण्ड | अक्टूबर 28, 2024 ::
जीतो ( जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन) ने हर वर्ष की तरह इस बार फिर कल की शाम ‘ 24 को बिना आतिशबाजी के बड़े ही धूमधाम से दिवाली मनाई।
कई रंगारंग कार्यक्रम के साथ साथ इस आयोजन में पॉटरी मेकिंग, टैटू, गेम स्टॉल्स, गाने की प्रतियोगिता,लाइव बैंड आदि कई तरह के कार्यक्रम थे।
इस आयोजन का मुख्य आकर्षण लक्की कपल ड्रॉ था। जिसमें तीन जोड़ियों को आभूषण ज्वैलर्स की तरफ से गिफ्ट दिया गया।
कार्यक्रम के मुख्य स्पॉन्सर्स, वेदिका क्रेडिट कैपिटल, आभूषण ज्वैलर्स, खेतीवालस, गोदरेज इंटीरियों एवं टीनी तो टॉल थे।
लगभग 500 जीतो सदस्य एवं उनके परिवारजनो ने आकर इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। यह जानकारी जीतो प्रवक्ता पायल ए जैन ने दी।
इस आयोजन को सफल बनाने के लिए जीतो के तीनों शाखाओं के सदस्य अध्यक्ष विशाल जैन मुख्य सचिव सर्वेश जैन, उपाध्यक्ष राज कुमार रामपुरिया एवं अजय छाबड़ा, अनंत जैन, विनय नाहटा के अलावा मोहित जैन ,हर्षवर्धन जैन , प्रतीक जैन एवं अर्पित जैन ,महिला शाखा की डायरेक्टर इन चार्ज श्रीमती प्रियंका पाटनी,अध्यक्ष सरोज जैन, उपाध्यक्ष श्रीमती पायल ए जैन, श्रीमती विनीता सेठी ,मुख्य सचिव श्रीमती एकता बड़जात्या , के अलावा आशिका अजमेरा, स्नेहा सेठी मनीषा रारा, शुभिका जैन, शैली जैन,मोनिका छाबड़ा, निधी जैन, स्मिता पाटनी , नलिनी जैन,युवा शाखा के अध्यक्ष श्री नितेश जैन, मुख्य सचिव श्रेय जैन, देवेश जैन, अंकित लुहाड़िया, अरिहंत जैन, खुशबू जैन, सुमिल जैन, मयंक बैंगानी,संयम पाटनी ,सार्थक, शाश्वत जैन ने रात दिन कड़ी मेहनत की।
अध्यक्ष विशाल जैन एवं अध्यक्षा श्रीमती सरोज पांड्या जी ने भगवान महावीर के शुभ संदेश “जियो और जीने दो” पर सभी को चलने का आग्रह किया। दीपावली को पटाखों से नहीं बल्कि भारतीय दियो से मनाने की प्रेरणा दी।




