Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके झारखण्ड लाइफस्टाइल

वृद्धजनों की सेवा के साथ जेसीआई वीक की शुरुआत

राची, झारखण्ड  | सितम्बर   09, 2024 ::

15 सितंबर तक चलनेवाले जेसीआई वीक की शुरुआत आज से हुई। जेसीआई रांची यूथ की अध्यक्ष सोनल अग्रवाल के नेतृत्व में जेसीआई रांची यूथ के पदाधिकारियों, सदस्यों ने बरियातू स्थित ओल्ड एज होम में जाकर सभी की सेवा की और अपने साथ ले गए सामग्री का वितरण किया। इस दौरान वहां रहनेवाले वृद्धजनों से बात कर उनका हाल जाना। पदाधिकारियों ने आश्रम में रहनेवाले वृद्धजनों को केले, आम, नमकीन, बिस्कुट आदि सामग्री का वितरण किया। जेसीआई यूथ, रांची के सदस्यों ने वृद्धजनों के साथ समय व्यतीत किया तथा जीवन के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। वृद्धजनों ने भी अपने जीवन के अनुभवों को साझा किया। इस अवसर पर जेसीआई रांची यूथ की अध्यक्ष सोनल अग्रवाल ने कहा कि वृद्धजनों का अनुभव आज की युवा पीढ़ी के लिए महत्वपूर्ण है। हमें उनके अनुभवों से लाभ लेना चाहिए। जेसीआई के सदस्यों के साथ वृद्धजनों ने भजन-कीर्तन, नाच-गाना आदि का भी आनंद लिया।

पूर्व निर्धारित योजना के तहत शाम को जेसीआई रांची यूथ के पदाधिकारियों ने रिट्रीट कॉन्टिनेंटल में अपने चार्टर प्रेसिडेंट, सीए अंकित अग्रवाल, प्रतिक बदानी, कुश जलन का सम्मान करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जेसीआई रांची यूथ के सदस्यों ने चार्टर प्रेसिडेंट से उनकी जर्नी और उनके प्रेरणादायी अनुभवों को भी सुना।

इस अवसर पर जेसीआई रांची यूथ की अध्यक्ष सोनल अग्रवाल के अलावा, प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर शुभनीष सोंथालिया, मनीष सोंथालिया, मोनिका गोयनका, निशि सराफ, वंशिका शर्मा समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply